Mannara Chopra Father Death :मन्नारा चोपड़ा के पिता का निधन…फादर्स डे के बाद बुझ गया परिवार का उजाला…18 जून को अंतिम संस्कार…

नई दिल्ली, 17 जून। Mannara Chopra Father Death : बॉलीवुड से एक बेहद भावुक कर देने वाली खबर सामने आई है। अभिनेत्री और बिग बॉस फेम मन्नारा चोपड़ा ने अपने जीवन का सबसे बड़ा सहारा खो दिया है। उनके पिता रमन राय हांडा का 72 वर्ष की आयु में निधन हो गया। उन्होंने फादर्स डे के ठीक अगले दिन यानी 16 जून 2025 को अंतिम सांस ली।
“शक्ति का स्तंभ चले गए”
मन्नारा ने अपने पिता के निधन की जानकारी इंस्टाग्राम पर साझा की। उन्होंने अपने पिता की एक तस्वीर के साथ लिखा: “अत्यंत दुःख और पीड़ा के साथ, हम अपने प्यारे पिता के दुखद निधन की सूचना देते हैं… वे हमारे परिवार के लिए शक्ति का स्तंभ (Mannara Chopra Father Death)थे।”
18 जून को होगा अंतिम संस्कार
मन्नारा ने यह भी बताया कि अंतिम संस्कार 18 जून को अंधेरी वेस्ट, मुंबई के अंबोली क्रीमेटोरियम ग्राउंड में होगा। इस दुखद घड़ी में पूरा परिवार एक साथ है।
कौन थे रमन राय हांडा?
रमन राय हांडा दिल्ली हाई कोर्ट के एक प्रतिष्ठित वकील थे। उनका नाम देश के चर्चित कानूनी दायरे में हमेशा सम्मान से लिया गया (Mannara Chopra Father Death)है। वह प्रियंका चोपड़ा और परिणीति चोपड़ा की बुआ के पति थे। इस रिश्ते की वजह से मन्नारा चोपड़ा को चोपड़ा परिवार से गहरा जुड़ाव मिला।
मन्नारा और प्रियंका का बॉन्ड
बिग बॉस के दौरान मन्नारा को प्रियंका चोपड़ा का पूरा समर्थन मिला था। शो खत्म होने के बाद जब प्रियंका भारत आईं, तो उन्होंने मन्नारा से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात भी की। दोनों के बीच एक गहरा पारिवारिक और इमोशनल बॉन्ड है।
मन्नारा का करियर सफर
मन्नारा ने 2014 में फिल्म जिद से बॉलीवुड में कदम (Mannara Chopra Father Death)रखा। हालांकि उन्हें ज्यादा सफलता नहीं मिली, लेकिन साउथ इंडस्ट्री में उन्होंने अपनी अलग पहचान बनाई। बिग बॉस 17 में भी वह सेकेंड रनरअप रहीं और खूब चर्चित हुईं।