छत्तीसगढ़

BJP’s Kisan Mahasammelan : साइंस कॉलेज मैदान में पहुंचेंगे बड़ी संख्या में किसान, राजनाथ सिंह होंगे शामिल

रायपुर/नवप्रदेश। BJP’s Kisan Mahasammelan : कल 9 मार्च को रायपुर में किसानों के लिए महासम्मेलन होगा। इस सम्मेलन को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह संबोधित करेंगे। कल साइंस कॉलेज मैदान में बड़ी संख्या में किसान पहुंचने वाले हैं।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और मंत्रीगण भी मौजूद रहेंगे। यह कार्यक्रम साइंस कॉलेज मैदान में आयोजित किया जाएगा। पूरे प्रदेश से साइंस कॉलेज मैदान में किसान पहुंचने वाले हैं।

‘मोदी की गारंटी’ के माध्यम से गरीबों, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाने का कार्य लगातार चल रहा है। इसके लए 9 मार्च को किसान प्रशिक्षण सह-सम्मेलन का आयोजन किया जाएगा। इस महासम्मेलन को किसान महांकुभ का नाम दिया है।

भाजपा नेताओं ने बताया कि इतने कम समय में 26 लाख किसानों का एक करोड़ 47 लाख मैट्रिक टन चावल खरीदना अपने आप में एक रिकॉर्ड है। यह बात अपने आप किसानों के प्रति सरकार के सकारात्मक रवैये को दर्शाता है।

मुख्यमंत्री श्री साय के नेतृत्व वाली प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की चर्चा करते हुए श्री साहू ने कहा कि मोदी की गारंटी के तहत भाजपा की प्रदेश सरकार ने प्रति एकड़ 21 क्विंटल धान 31सौ रूपए प्रति क्विंटल की दर से खरीदने का वादा पूरा किया है जिसका लाभ सीधे किसान भाइयों को हो रहा है। इस कड़ी में इस वर्ष प्रदेश सरकार द्वारा 1.47 लाख मीट्रिक टन धान की रिकॉर्ड खरीदी की गई है।

Related Articles

Back to top button