100% True Love : नाबालिग लड़की ने अपने HIV+प्रेमी के खून को अपने शरीर में किया इंजेक्ट

100% True Love : नाबालिग लड़की ने अपने HIV+प्रेमी के खून को अपने शरीर में किया इंजेक्ट

100% True Love: Minor girl injects her HIV+ lover's blood into her body

100% True Love

असम/नवप्रदेश। 100% True Love : प्यार अंधा होता है। सब कुछ देखता है पर सोचता कुछ नहीं। असम की एक नाबालिग का प्यार इन दिनों काफी चर्चा का विषय है। उसने प्यार का जूनून में पड़कर एक अजीबोगरीब घटना को अंजाम दे दिया।

दरअसल, यह घटना असम के सुआलकुची जिले का है। पता चला है कि सुआलकुची में एक नाबालिग ने अपने प्रेमी को अपने प्यार का अहसास करने उसके (लड़के का) एचआईवी पॉजिटिव खून को अपने शरीर में इंजेक्ट कर लिया। बाद में उसने कहा कि उसने अपने प्रेमी के लिए अपने प्यार की गहराई को दिखाने के लिए ऐसा किया।

सूत्रों के मुताबिक प्रेमी हाजो इलाके के सतडोला का रहने वाला (100% True Love) है। दोनों के बीच पिछले तीन साल से अफेयर चल रहा है। 15 वर्षीय नाबालिक लड़की की मुलाकात फेसबुक के जरिए उस लड़के से हुई थी। दोस्ती जल्द ही प्यार में बदल जाती है और समय के साथ इनका प्यार और गहरा होता जाता है। फिर एक समय इस जोड़ी ने फैसला किया कि वे एक-दूसरे के बिना नहीं रह सकते।

कई बार भागी पर घरवाले ले आए

विभिन्न रिपोर्टों के अनुसार, लड़की की प्रेम कहानी और उसके बॉयफ्रेंड के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी जब घरवालों को मिली तो उन्होंने तमाम बंदिशें लगा दीं। लड़की के घरवालों ने उसे लड़के से न मिलने की चेतावनी भी दी। इसके बावजूद लड़की कई बार अपने बॉयफ्रेंड के साथ चली गई, लेकिन हर बार उसके माता-पिता लड़की को वापस घर लेकर आए।

इस बीच लड़की ने ऐसा कदम उठाया जिसकी चर्चा पूरे इलाके में हो रही है। चूंकि लड़की को बॉयफ्रेंड के एचआईवी पॉजिटिव होने की जानकारी पहले से थी, इसलिए उसने सीरिंज से बॉयफ्रेंड के शरीर से खून निकाला और उसे अपने शरीर में इंजेक्ट कर लिया ताकि कोई दोनों को जुदा न कर पाए। पता चला है कि डॉक्टर फिलहाल लड़की की निगरानी कर रहे हैं। खबर यह भी है कि हाजो पुलिस ने प्रेमी को गिरफ्तार कर लिया है।

मणिपुर में एचआईवी से संक्रमित वयस्कों की संख्या सबसे अधिक

गौरतलब है कि, 2015 के अंत तक, लगभग 36.7 मिलियन (34 मिलियन-39.8 मिलियन) व्यक्ति दुनिया भर में एचआईवी पॉजिटिव थे। नवंबर 2016 से यूएनएड्स तथ्य पत्रक के अनुसार, 2015 में, 2.1 मिलियन लोग (1.8 मिलियन से 2.4 मिलियन के बीच) एचआईवी से संक्रमित थे। पहली बार, लगभग 1.1 मिलियन (940,000-1.3 मिलियन) एड्स से संबंधित बीमारियों से मरे। उच्च और निम्न दोनों प्रकार के एचआईवी प्रसार वाले राज्य भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र में पाए जाते हैं। मणिपुर में एचआईवी से संक्रमित वयस्कों की संख्या सबसे अधिक थी। 2015 में, यह लगभग 1.15 प्रतिशत लोग थे।

उच्च संक्रमण वाले राज्यों में वयस्कों में एचआईवी (100% True Love) का प्रसार और वार्षिक नए एचआईवी संक्रमण अभी भी कम हो रहे हैं। हालांकि, 2007 और 2015 के बीच, कम प्रसार वाले राज्यों में वयस्कों में नए एचआईवी संक्रमणों में भी वृद्धि हुई थी।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *