छत्तीसगढ़राजनीति

Youth Congress : युवा कांग्रेस में क्या होने वाला है बड़ा बदलाव, संगठन के भीतर तेज हुई नई चर्चाएं

युवा कांग्रेस के संगठनात्मक चुनाव से पहले प्रदेश की राजनीति में नई चर्चाओं ने जोर पकड़ (Youth Congress) लिया है। संगठन के भीतर नेतृत्व में संभावित बदलाव को लेकर लगातार अटकलें लगाई जा रही हैं। पार्टी से जुड़े कार्यकर्ताओं के बीच भी इस मुद्दे पर चर्चा तेज हो गई है।

हाल के दिनों में सामने आए कुछ घटनाक्रमों के बाद यह माना जा रहा है कि संगठनात्मक जिम्मेदारियों में बदलाव हो सकता है। हालांकि अब तक पार्टी की ओर से इस संबंध में कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

प्रदेश प्रभारी बदलने की अटकलें Youth Congress

चर्चाओं के अनुसार मौजूदा प्रदेश प्रभारी अमित पठानिया की जगह डॉ स्मृति रंजन लेंका को जिम्मेदारी सौंपी जा सकती है। इन अटकलों को उस समय और बल मिला जब 26 जून को जारी युवा कांग्रेस के स्टार परफॉर्मर की सूची डॉ स्मृति रंजन लेंका के हस्ताक्षर से जारी की गई।

चुनाव से पहले बदलाव की चर्चा

युवा कांग्रेस से जुड़े नेताओं का कहना है कि संगठन में चुनाव से पहले प्रदेश प्रभारी बदलने की परंपरा (Youth Congress) रही है। उनका मानना है कि ऐसा चुनाव प्रक्रिया को निष्पक्ष बनाए रखने और किसी भी प्रकार के पक्षपात के आरोपों से बचने के उद्देश्य से किया जाता है।

अभी नहीं हुई आधिकारिक घोषणा

प्रदेश प्रभारी में संभावित बदलाव को लेकर संगठन की ओर से अब तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है। ऐसे में सभी की नजर पार्टी के अगले फैसले पर टिकी हुई है।

चुनाव प्रक्रिया में आया था बदलाव

युवा कांग्रेस चुनाव की घोषणा 24 मई को की गई थी। इसके तहत ब्लॉक, जिला और प्रदेश स्तर पर नई टीम के गठन की प्रक्रिया शुरू (Youth Congress) होनी थी। हालांकि परिसीमन को लेकर उठे विवाद के बाद नामांकन प्रक्रिया को 15 जून तक स्थगित कर दिया गया था। अब संगठनात्मक गतिविधियों के बीच नेतृत्व परिवर्तन की चर्चाएं भी तेज हो गई हैं।

Related Articles

Back to top button