छत्तीसगढ़ कैडर के एक वरिष्ठ आइएएस अधिकारी को लेकर बड़ा प्रशासनिक फैसला सामने (IAS Transfer) आया है। केंद्र सरकार ने उनकी वर्तमान जिम्मेदारी को जारी रखने का निर्णय लिया है। आदेश जारी होने के बाद प्रशासनिक हलकों में इस फैसले को लेकर चर्चा तेज हो गई है।

यह निर्णय केंद्रीय स्तर पर लिया गया है और इसकी जानकारी राज्य सरकार को भी भेज दी गई है। संबंधित अधिकारी पिछले कई वर्षों से दूसरे कैडर में अपनी सेवाएं दे रहे हैं और अब उनका कार्यकाल एक वर्ष के लिए और बढ़ा दिया गया है।
एक साल के लिए बढ़ी प्रतिनियुक्ति IAS Transfer
छत्तीसगढ़ कैडर के वर्ष 2018 बैच के आइएएस अधिकारी अभिषेक शर्मा की अंतर कैडर प्रतिनियुक्ति जम्मू कश्मीर के एजीएमयूटी कैडर में एक वर्ष के लिए बढ़ा दी गई है। केंद्रीय कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने इस संबंध में आदेश जारी करते हुए उनकी प्रतिनियुक्ति आठ जुलाई 2026 से बढ़ाकर जुलाई 2027 तक कर दी है।
राज्य सरकार को भी भेजी गई जानकारी
प्रतिनियुक्ति बढ़ाने के आदेश की जानकारी छत्तीसगढ़ शासन को भी भेज दी गई है। अभिषेक शर्मा मूल रूप से जम्मू कश्मीर से हैं और जुलाई 2021 से प्रतिनियुक्ति पर वहां अपनी सेवाएं दे रहे हैं।
पहले से निभा रहे हैं अहम जिम्मेदारी
अभिषेक शर्मा पिछले कई वर्षों से जम्मू कश्मीर में प्रशासनिक जिम्मेदारियां संभाल (IAS Transfer) रहे हैं। उनके कार्यकाल को बढ़ाने का फैसला केंद्र सरकार की ओर से जारी आदेश के बाद प्रभावी होगा।
एक अन्य आइएएस भी हैं प्रतिनियुक्ति पर
छत्तीसगढ़ कैडर के एक अन्य आइएएस अधिकारी शिव अनंत तायल भी प्रतिनियुक्ति पर कार्यरत हैं। वर्तमान में वे केंद्रीय कैबिनेट सचिवालय में अपनी सेवाएं दे रहे हैं।



