छत्तीसगढ़

Sukma Naxal Surrender : सुकमा में 8 हार्डकोर समेत 23 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण…शामिल थी एलेक्स पॉल मेनन अपहरण कांड की साजिशकर्ता टीम…

1.18 करोड़ के इनामी, 9 महिला नक्सलियों सहित आत्मसमर्पण करने वालों ने बताई विकास, पुनर्वास नीति और नवा सुकमा के विश्वास की वजह

सुकमा, 12 जुलाई| Sukma Naxal Surrender : छत्तीसगढ़ के नक्सल मोर्चे से बड़ी खबर सामने आई है। जिले में PLGA (पीपुल्स लिबरेशन गुरिल्ला आर्मी) बटालियन में सक्रिय 23 नक्सलियों ने एक साथ आत्मसमर्पण कर दिया, जिनमें से 8 हार्डकोर नक्सली थे। सभी पर कुल मिलाकर 1 करोड़ 18 लाख रुपए का इनाम घोषित था। इस सरेंडर में 9 महिला नक्सलियों की भागीदारी भी सामने आई है।

मामले की बड़ी बात:

इस सरेंडर में पूर्व कलेक्टर एलेक्स पॉल मेनन के 2012 अपहरण कांड में शामिल हार्डकोर नक्सली लोकेश उर्फ संतोष भी शामिल (Sukma Naxal Surrender)है। वह लंबे समय से सुरक्षा बलों की सूची में मोस्ट वांटेड था।

https://navpradesh.com/vikas-divyakirti-controversy/

क्यों किया आत्मसमर्पण?

नवा सुकमा (New Sukma) विकास योजनाओं,

नेल्ला नार जैसी पहल,

और शासन की पुनर्वास नीति से प्रभावित होकर इन नक्सलियों ने मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।

आत्मसमर्पण के दौरान कौन-कौन अधिकारी रहे मौजूद?

एसपी किरण चव्हाण

CRPF अधिकारी

DRG के आनंद सिंह

इनकी उपस्थिति में आत्मसमर्पण प्रक्रिया पूर्ण की (Sukma Naxal Surrender)गई।

दर्जनों घटनाओं में शामिल रहे ये नक्सली:

ये सभी नक्सली सुरक्षा बलों पर हमले, विस्फोट, अपहरण और सरकारी परियोजनाओं को नुकसान पहुंचाने जैसे दर्जनों मामलों में शामिल रहे (Sukma Naxal Surrender)हैं। अब इनके आत्मसमर्पण से दक्षिण बस्तर में नक्सली संगठन को गहरा झटका लगा है।

https://www.youtube.com/watch?v=-I6HMZzrCDs

सरकार देगी पुनर्वास का लाभ

इन नक्सलियों को राज्य सरकार की नीति के तहत पुनर्वास, सुरक्षा और आजीविका सहायता प्रदान की जाएगी। इसके तहत प्रशिक्षण, आर्थिक सहायता और समाज में पुन:स्थापना की सुविधा दी जाएगी।

Related Articles

Back to top button