Wedding Ceremony : पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी समारोह में जमकर हुई नोटों की बारिश…

Wedding Ceremony : पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी समारोह में जमकर हुई नोटों की बारिश…

Wedding Ceremony: It rained heavily in the wedding ceremony of the nephew of the former sarpanch…

Wedding Ceremony

गुजरात, 19 फरवरी। Wedding Ceremony : गुजरात में एक शादी समारोह के दौरान दूल्हे के चाचा ने नोटों की बारिश कर दी, जिसके बाद नोटों को लूटने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ गई। बताया जा रहा है कि पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी में जमकर नोट उड़ाए गए हैं, दिख रहा है कि किस तरीके से उंचाई से नोटों की बारिश की जा रही है, लोग ये नजारा देखकर हैरान दिखे।

पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी में जमकर नोट उड़ाए

गुजरात के पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी में जमकर नोट उड़ाए गए। इसका घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इसमें साफ देखा जा सकता है कि एक घर की छत पर खड़े कुछ लोग नोटों की बारिश कर रहे हैं। इस दौरान 10 से लेकर 500 तक के नोट उड़ाए गए। जिस तरह से नोट उड़ाए गए ऐसा लग रहा है कि मानो नोटों की बारिश हो रही है। वहीं, नीचे भारी भीड़ नोट पकड़ने के लिए खड़ी है।

यह घटना है गुजरात के मेहसाणा जिले के मेहसाणा जिले के अगोल गांव की है। यहां पूर्व सरपंच के भतीजे की शादी में लाखों रुपए हवा में उड़ा दिए गए। इस शादी की खुशी में घर के लोगों ने अपने मकान की छत पर खड़े होकर नोटों की बारिश कर दी।

ख़बरों की मानें तो मेहसाणा में अगोल गांव के पूर्व सरपंच करीम यादव के भतीजे रज्जाक की शादी (Wedding Ceremony) थी। रज्जाक की शादी पूर्व सरपंच करीम जादव ने धूमधाम से की। शादी के दूसरे दिन गांव में जुलूस निकाला गया। इसी दौरान नोटों की बरसात कर दी गई। दस रुपए से लेकर 500 तक के नोट उड़ाए गए। पूर्व सरपंच का परिवार छत से नोट उड़ा रहा था। वहीं नीचे बड़ी संख्या में लोग नोट बटोरने के लिए होड़ कर रहे थे। इस दौरान कुछ लोगों के बीच हाथापाई भी हो गई।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed