Weather News In CG : बारिश से बढ़ी ठंड, 4 जिलों के लिए यलो अलर्ट, उत्तरी भाग में ज्यादा असर

Weather News In CG : बारिश से बढ़ी ठंड, 4 जिलों के लिए यलो अलर्ट, उत्तरी भाग में ज्यादा असर

Weather News In CG :

Weather News In CG :

रायपुर/नवप्रदेश। Weather News In CG : पिछले 24 घंटे में रायपुर में दिनभर बादल छाए रहने से ठंड रही। आज दोपहर को राजधानी रायपुर में बारिश भी हुई, रात में धुंध छाने लगा है। रायपुर में पश्चिमी चक्रवात के कारण बारिश हो रही है। 4 जिले के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है।

मौसम अधिकतम तापमान 26.5 डिग्री रहा। न्यूनतम तापमान 18.7 डिग्री दर्ज किया गया जो सामान्य से तीन डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने कबीरधाम, राजनांदगाव, मुंगेली और बेमेतरा जिले के लिए यलो अलर्ट भी जारी किया है। ऐसा पश्चिमी चक्रवात के कारण हो रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक ज्यादा असर छत्तीसगढ़ के उत्तरी भाग में रहा। बुधवार से न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी।

पिछले 24 घंटे में मौसम का यह हाल

0 सबसे अधिकतम तापमान 32 डिग्री जगदलपुर में रिकॉर्ड किया गया। वहीं कम न्यूनतम तापमान 9.6 डिग्री जांजगीर में रिकॉर्ड किया गया।

0 बिलासपुर में अधिकतम तापमान 25.4 डिग्री और न्यूनतम तापमान 16.4 डिग्री रहा।

0 अंबिकापुर में दिन का तापमान 24.6 डिग्री रिकॉर्ड किया गया जो सामान्य से 3 डिग्री कम रहा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *