Video : भाजपा के कन्डील रैली के जवाब में कांग्रेस पहुंची रमन सिंह के घर, भेंट किया चश्मा और श्रवण यंत्र

Video : भाजपा के कन्डील रैली के जवाब में कांग्रेस पहुंची रमन सिंह के घर, भेंट किया चश्मा और श्रवण यंत्र

Video: In response to BJP's Kandil rally, Congress reached Raman Singh's house, presented glasses and hearing aids

Anti Inflation


Anti Inflation : खाद्य एवं पेट्रो पदार्थ में हो रही वृद्धि पर भाजपा नेता मौन – विकास उपाध्याय

रायपुर/नवप्रदेश। Anti Inflation : छत्तीसगढ़ मे महंगाई का मुद्दा सियासी गलियारों में चरम पर है। कांग्रेस जहां देशभर में खाद्य पदार्थ और पेट्रो पदार्थ में हुए मूल्य वृद्धि को लेकर केंद्र सरकार पर हमलावर है वहीं छत्तीसगढ़ में भाजपा राज्य सरकार द्वारा बिजली की दरों में की गई वृद्धि को लेकर सड़क पर उतर आई है।

प्रदेश में भाजपा अपने विपक्षी होने का पूरा फर्ज निभा रही है। इसी कड़ी में भाजपा अपने कार्यकर्ताओं के साथ सड़क पर उतरकर महंगी बिजली पर कन्डील रैली निकाल रही है। साथ ही प्रदेश सरकार द्वारा बिजली बिल हाफ किये जाने के वादे से मुकरने का आरोप भी लगा रही है।

कांग्रेस का भाजपा पर जवाबी हमला

भाजपा के कन्डील रैली के विरोध में आज कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व युवा विधायक विकास उपाध्याय के संयुक्त नेतृत्व में अनोखे अंदाज (Anti Inflation) में एक विशाल रैली निकाली गई। जिसमे भारतीय जनता पार्टी पर जवाबी हमला बोलते हुए छत्तीसगढ़ में बिजली दर में महज 48 पैसे की वृद्धि की जानकारी रायपुरियंस को दी गई। विकास उपाध्याय के साथ सैंकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता एक विशालकाय चश्मा और श्रवण यंत्र को ठेले में लाद कर भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह को भेंट करने रमन निवास के लिए निकले थे। रैली में मौजूद कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और देश में बढ़ रहे महंगाई पर केंद्र की मोदी सरकार को दोषी ठहराया।

कांग्रेस ने आरोप लगाया कि केन्द्र सरकार के गलत नीतियों के चलते खाद्य पदार्थ,रसोई गैस और पेट्रोल-डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि हो रही है, जिसे भाजपा के नेता न ही देख पा रहे हैं और न ही सुन पा रहे हैं।

केंद्र द्वारा किये जा रहे मूल्य वृद्धि पर भाजपा मौन – विकास

कांग्रेस विधायक विकास उपाध्याय ने कहा कि बिजली दर के खिलाफ भाजपा जो आंदोलन कर रही है वह केवल दिखावा है। उन्होंने कहा, पूरा देश आज पेट्रोल एवं डीजल की कीमतों में बेतहाशा वृद्धि (Anti Inflation) को लेकर महंगाई के चरम पर है, रसोई गैस की वृद्धि ने लोगों के घरेलू बजट को बिगाड़ कर रख दिया है और ये भाजपा के नेता मुकदर्शक बनकर अंधे और बहरे हो गए हैं।

विकास उपाध्याय ने कहा, भूपेश सरकार अपने पौने तीन साल के कार्यकाल में पहली दफा बिजली दरों में महज 48 पैसे की वृद्धि विद्युत विभाग के घाटे को लेकर की हैं। उसमें भी आम जनता को लगातार हाफ बिजली योजना का लाभ दिया जा रहा है, जिसका फायदा भाजपा के लोग भी हँसते हँसते ले रहे हैं। परन्तु अपनी राजनीति की रोटी सेकने रोड पर आंदोलन करने उतारू हैं, जिसे प्रदेश की जनता देख और समझ रही है।

 Video: In response to BJP's Kandil rally, Congress reached Raman Singh's house, presented glasses and hearing aids

विधायक विकास उपाध्याय एवं शहर अध्यक्ष गिरीश दुबे के संयुक्त नेतृत्व में आज भाजपा के खिलाफ सैंकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं का हुजूम सड़क में नजर आया। इधर प्रशासन ने कांग्रेस की रैली को रास्ते में ही रोक दिया। जिससे नाराज कांग्रेसियों ने सड़क पर ही बैठकर भाजपा के खिलाफ प्रदर्शन किया। विकास उपाध्याय ने चश्मा और श्रवण यंत्र भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रमन सिंह को पहुँचाने एसडीएम के हाथ सौंपा,जिसमे केंद्र सरकार को देश सहित प्रदेश की जनता के लिए प्रधानमंत्री मोदी से महंगाई कम करने का आग्रह करने की गुजारिश की गई है।

देखिये वीडियो –

https://www.youtube.com/watch?v=5kmEyjWA2jA

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *