देश

Vat Savitri Attack Etawah : आस्था में आई आफत…वट सावित्री की पूजा के दौरान मधुमक्खियों का हमला…कई गंभीर…

इटावा, 27 मई। Vat Savitri Attack Etawah : धार्मिक आस्था और पारंपरिक पूजा के एक पावन अवसर पर वट सावित्री व्रत की पूजा उस समय भयावह मंजर में बदल गई, जब कंपनी गार्डन, इटावा में पूजा कर रही महिलाओं पर मधुमक्खियों ने अचानक हमला कर दिया। यह घटना सोमवार दोपहर की है, जब बड़ी संख्या में महिलाएं पूजा के लिए वट वृक्ष के नीचे एकत्र हुई थीं।

वट वृक्ष पर मधुमक्खियों का छत्ता पहले से मौजूद था। पूजा के दौरान अगरबत्ती और धूप से निकले धुएं ने मधुमक्खियों को उत्तेजित कर दिया, जिसके बाद उन्होंने वहां मौजूद लोगों पर हमला कर दिया। करीब दो दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिनमें महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे शामिल हैं।

घटना का वीडियो CCTV में कैद

इस हमले का CCTV फुटेज सामने आया है, जिसमें लोग चीखते-चिल्लाते और जान बचाकर भागते दिख रहे हैं। कुछ महिलाएं पार्क की कैंटीन और कारों की ओर दौड़ती नजर (Vat Savitri Attack Etawah)आईं, जबकि कई ज़मीन पर गिर पड़ीं।

घायलों की हालत गंभीर, इलाज जारी

घायल हुए महिलाओं और युवकओं को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। नगर निगम और प्रशासन की लापरवाही पर भी सवाल उठ रहे (Vat Savitri Attack Etawah)हैं कि ऐसी भीड़भाड़ वाले पूजा स्थलों पर सुरक्षा इंतजाम क्यों नहीं किए गए।

Related Articles

Back to top button