देशराजनीति

Brother-Sister Photos : कश्मीर के वादियों में पहुंचे राहुल-प्रियंका…बर्फबारी देख एक दूसरे पर फेंके बर्फ के गोले

श्रीनगर/नवप्रदेश। Brother-Sister Photos : श्रीनगर में भारत जोड़ो यात्रा के अंतिम दिन भारी बर्फबारी हो रही है। इसे देखकर राहुल गांधी और प्रियंका गांधी के चेहरे खिल उठे। उन्होंने एक दूसरे पर बर्फ के गोले फेंके। इसके अलावा अन्य पदयात्रियों ने भी बर्फबारी का जमकर लुत्फ उठाया।  

श्रीनगर में बर्फबारी के बाद पदयात्री

इससे पहले श्रीनगर में राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के दौरान मौलाना आजाद रोड स्थित पार्टी मुख्यालय में बर्फबारी के बीच तिरंगा फहराया। शेर ए कश्मीर स्टेडियम में जनसभा के बाद आज पदयात्रा का समापन होगा।विज्ञापन

कश्मीर में बर्फबारी के बाद पदयात्री

जनसभा में 23 विपक्षी दलों के नेताओं के आने की संभावना है। श्रीनगर समेत अन्य जगहों पर भारी बारिश और बर्फबारी के बाद यातायात प्रभावित हुआ है। ऐसे में जनसभा स्थगित होने की भी बात कही जा रही है। लेकिन किसी भी नेता ने इसकी पुष्टि फिलहाल नहीं की है। 

श्रीनगर में बर्फबारी के दौरान तिरंगा फहराते राहुल

रविवार को कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने भारत जोड़ो यात्रा के तहत ऐतिहासिक लाल चौक पर तिरंगा झंडा फहराया। इस दौरान उनकी बहन प्रियंका गांधी और वरिष्ठ कांग्रेसी नेता भी मौजूद रहे।विज्ञापन

श्रीनगर में बर्फबारी के बाद पदयात्री

लाल चौक पर दस मिनट के ध्वजारोहण कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था (Brother-Sister Photos) को कड़ा कर दिया गया था। दुकानें, व्यापारिक प्रतिष्ठान और साप्ताहिक पिस्सू बाजार को भी सुरक्षा कारणों से बंद करवा दिया गया था।

Related Articles

Back to top button