Tripura Election 2023 : त्रिपुरा के लिए बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, जानिए क्या है...?

Tripura Election 2023 : त्रिपुरा के लिए बीजेपी ने जारी किया अपना घोषणा पत्र, जानिए क्या है…?

Tripura Election 2023: BJP released its manifesto for Tripura, know what it is...?

Tripura Election 2023

अगरतला/नवप्रदेश। Tripura Election 2023 : त्रिपुरा विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार अभियान अपने अंतिम चरण पर है। बीजेपी समेत तमाम राजनीतिक दल चुनाव जीतने के लिए कमर तोड़ मेहनत कर रहे हैं। यह चुनाव 60 विधानसभा सीटों के लिए होने वाला है। इसके लिए 16 फरवरी को मतदान होगा और नतीजे 2 मार्च को आएंगे।

बीजेपी ने आज त्रिपुरा विधानसभा के लिए अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने अगरतला में पार्टी का घोषणा पत्र जारी किया। इस मौके पर त्रिपुरा के मुख्यमंत्री माणिक साहा भी उपस्थित रहे।

त्रिपुरा में विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी के साथ-साथ जनता भी काफी उत्साहित है। चुनाव के दौरान जनता यह जानने के लिए काफी उत्सुक रहते हैं कि किस पार्टी की सरकार उनके लिए क्या स्कीम लेकर आ रही है। घोषणा पत्र पर मनन करते हुए जनता के लिए सरकार का चयन करना आसान हो जाता है। संकल्प पत्र की चर्चा करने के साथ-साथ हम इसके महत्व के बारे में भी चर्चा करते हैं। हमने आज तक घोषणा पत्र में जितने भी वादे किए हैं, उसे पूरा करने का भी काम किया है, इसलिए जनता को हमारी मेनिफेस्टो पर भरोसा है। बीजेपी के अलावा अगर कोई अन्य पार्टी घोषणापत्र लाती है, तो लोग उसे झूठ समझ कर उसे महत्व नहीं देते हैं। जबकि बीजेपी द्वारा जारी घोषणापत्र को लोग महत्व देते हैं।

जेपी नड्डा ने त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के किए दर्शन

भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा उदयपुर स्थित गोमती में त्रिपुरा सुंदरी मंदिर के दर्शन किए और पूजा की। इस दौरान त्रिपुरा

के सीएम माणिक साहा भी मौजूद रहे। मंदिर के बाद जेपी नड्डा ने कहा कि में जब भी त्रिपुरा आता हूं, तो यहां जरूर पहुंचता हूं। यहां आकर मुझे नई ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा (Tripura Election 2023) कि यह 51 शक्तिपीठों में से एक है। मेरी कामना है कि सभी मंगलमय रहें।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *