पर्यावरण : डुन्डेरा के युवाओं ने मैदान के चारो ओर लगाए पौधे, बच्चों की तरह... |

पर्यावरण : डुन्डेरा के युवाओं ने मैदान के चारो ओर लगाए पौधे, बच्चों की तरह…

Trees and plants, Village Dundera, field,

plantation

-हराभरा रखने की जूनून ऐसी की, मैदान के चारो ओर किया वृक्षारोपण

नवप्रदेश संवाददाता

रिसाली। पेड़-पौधों (Trees and plants) की सेवा पूरे ब्रह्मांड की सेवा है क्योंकि पेड़ हमेशा प्राणियों की सेवा में रहते हैं। प्राणियों द्वारा छोड़े गए विष को पचाकर हमें अमृत देते हैं। भारतीय संस्कृति ने वृक्षों को देवता माना है। इसी को चरितार्थ कर रहे है ग्राम डुन्डेरा (Village Dundera) के युवा व वरिष्ठ नागरिक, उतई से डुन्डेरा के बिच मैदान में डुन्डेरा के बच्चे, युवा वरिष्ठ सभी मिलकर मैदान (field) को सजाने का कार्य निरंतर कर रहे है। मैदान के चारो तरफ वृक्षारोपण, खेल अभ्यास सामग्री की स्थापना सहित अन्य प्रकार की सेवा मैदान को सुन्दर बनाने कर रहे है।

जन्मदिन या विशेष दिवस को यादगार बनाने करते है वृक्षारोपण

खोमलाल साहू ने बताया की मैदान में अभ्यास करने पहुचने वाले सभी व्यक्ति जन्मदिन या अपने विशेष दिवस को यादगार बनाने वृक्षारोपण करते है व उसे बचाने एक ट्री गार्ड प्रदान करते है। मैदान में गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू भी कर चुके है वृक्षारोपण हाल ही में क्षेत्र के भ्रमण में पहुचे गृहमंत्री श्री ताम्रध्वज साहू ने उक्त मैदान में वृक्षारोपण भी किया था।

https://www.youtube.com/watch?v=2WiNUHMOKUs&list=PLn3UkdObYJoH3X2lyJxGUGo_hZFROACjp&index=5&t=32s
navpradesh tv

समय समय पर जनप्रतिनिधि भी करते है सहयोग

मैदान में अभ्यास के साथ साथ इस पुनीत कार्य को देख कर जनप्रतिनिधि भी करते है सहयोग नगर निगम रिसाली के एल्डरमेन व मैदान के सदस्य तरुण बंजारे ने बताया की युवाओ के मांगो को विधायक व मंत्री श्री ताम्रध्वज साहू व उनके पुत्र जीतेन्द्र साहू को अवगत कराते है जिस पर यथासंभव मदद करते रहते है।

मैदान में बनता है पारिवारिक माहौल

टीम के संतोष बंजारे ने कहा की मैदान में एक दूसरे के आचार-विचार मिलने के कारण मित्रता के साथ साथ एक पारिवारिक अपनत्व का अनुभव होता है।

निजी खर्च से मैदान में स्थापित है जिम उपकरण व खेल सामग्री

मनीष खिलाड़ी ने बताया की अपने शरीर को फिट रखने रोज सुबह 5 बजे से सैकड़ो की संख्या में लोग मैदान में पहुचते है।जिसके लिए मैदान के प्रमुख सदस्यों द्वारा अपने निजी खर्चो से जिम उपकरण व खेल सामग्री मैदान में उपलब्ध कराये है।

स्वस्थ शरीर के लिए अनुकूल माहौल

पोषण क्षत्री ने कहा की मैदान में वृक्षारोपण,योगा,व्यायाम,खेल-कूद एवँ अन्य गतिविधियों से मानसिक एवँ शारीरिक स्वस्थता का आभाष होता है।निश्चित ही यह मैदान स्वस्थ शरीर के लिए अनुकूल माहौल पैदा करता है हर सप्ताह के रविवार को करते है पुरे मैदान की सफाई -धनेश मानिकपुरी ने कहा की प्रदूषण किसी भी प्रकार का क्यों न हो उससे बचाने के लिए यदि थोड़ा सा भी सही दिशा में प्रयास करें, तो निश्चित तौर पर अपने पर्यावरण के लिए हम बहुत कुछ कर सकते हैं।इसी उद्देश्य को लेकर हम सभी साथी हर रविवार को पुरे मैदान का साफ़ सफाई का कार्य करते है। टीम के टिकेश्वर साहू ने अपने जन्मदिन पर मैदान के लिए दर्जनों ट्री-गार्ड मैदान को उपलब्ध कराये।

मैदान में नए आने वाले लोगो को व्यायाम के प्रति करते है प्रेरित

पुलिस विभाग के एसआई धर्मेश साहू,विकास साहू,पन्ना सोनी,लुमेश गायकवाड़ के द्वारा प्रशिक्षक के रूप में मैदान में आने वाले नए व्यक्तियो व युवाओ को व्यायाम, योग,पर्यावरण एवँ स्वस्थ शरीर की आवस्यक्ताओ की महत्त्व को बताते है। मैदान को सहेजने निरन्तर सेवा देने वाले में मनीष खिलारी, संतोष बंजारे, पोषण क्षत्रिय, धनेष मानिक पूरी, खोमलाल साहू, तरुण बंजारे, विकाश साहू, धर्मेश साहू, दिनेश बंजारे, लकी साहू, फनेस साहू, धनंजय साहू, रूपेश सिह, टिकेशवर साहू, पंना सोनी, मेहूल ठाकूर,सोम्मूू छत्रिय,योगेश देवागन, राज यादव,हितेश साहू सहित अन्य शामिल है।

https://www.youtube.com/watch?v=wik4hkXzk9U&list=PLn3UkdObYJoH3X2lyJxGUGo_hZFROACjp&index=27&t=159s
navpradesh tv

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *