Tokyo Olympic 2021 : टोकियो ओलिंपिक के पहले बदले खेल मंत्री ,अब कौन होगा नया ...

Tokyo Olympic 2021 : टोकियो ओलिंपिक के पहले बदले खेल मंत्री ,अब कौन होगा नया …

Tokyo Olympics: Selfie Zones Made To Encourage Indian Players

Tokyo Olympics

नई दिल्ली/ नवप्रदेश | बुधवार को हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंत्रिमंडल विस्तार के बाद देश के अनेक मंत्रालयों के मंत्रियों में बड़ा फेर बदल हुआ है | प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस मंत्री मंडल विस्तार में जहाँ कई मंत्रियों को प्रमोशन दिए गए वही दूसरी अनेक नए युवा मंत्रियों को भी मंत्रीमंडल में कई मंत्रालयों के विभाग सौपे गए |

भारतीय युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय के प्रभारी मंत्री किरन रिजिजू को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के प्रभारी मंत्री से हटा कर प्रमोट करते हुए कानून एवं न्याय मंत्रालय का ज़िम्मा सौपा गया है | किरेन रिजिजू पूर्व कानून एवं न्याय मंत्री रविशंकर प्रसाद की जगह लेंगे|

वही भारतीय क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष रह चुके अनुराज सिंह ठाकुर को मौका देते हुए युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय का अतिरिक्त प्रभार सौपा गया है | अनुराज सिंह ठाकुर को युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के अतिरिक्त प्रभार के साथ ही साथ सुचना एवं प्रसारण मंत्रालय का खेल मंत्री भी बनाया गया है | अनुराज सिंह ठाकुर मई 2015 से फरवरी 2017 तक भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) के अध्यक्ष थे।

यह पूरी उलट फेर टोक्यो (Tokyo) में होने वाले 23 जुलाई को ओलिंपिक से कुछ हफ़्तों पहले हुआ है |

टोक्यो (Tokyo) ओलंपिक्स 2021 का आयोजन जुलाई में होना है

टोक्यो ओलंपिक्स के आयोजन का शुभारंभ इस महीने के 23 जुलाई को टोक्यो होने जा रहा है | यह टोक्यो (Tokyo) ओलंपिक्स 2021 का आयोजन 23 जुलाई से लेकर 8 जुलाई तक होना है |
भारत देश का प्रतिनिधित्व करते हुए 18 खेलों में 124 खिलाडियों ने क्वालीफाई किया है | टोक्यो ओलंपिक्स में भाग लेने वाले सभी क्वालिफाइड खिलाडियों को उनके अपने अपने खेलों के आयोजन तिथि से 5 दिन पूर्व टोक्यो में पहुंच कर अपनी उपस्तिथि दर्ज करानी होगी |

ओपनिंग सेरेमनी में ये होंगे भारतीय ध्वजवाहक

भारतीय दिग्गज महिला मुक्केबाज़ एम.सी. मैरीकॉम के साथ भारतीय पुरुष हॉकी टीम के कप्तान मनप्रीत सिंह द्वारा ओपनिंग सेरेमनी में भारतीय तिरंगे के ध्वजवाहक होंगे | टोक्यो ओलंपिक्स के समापन समारोह में भारतीय फ्रीस्टाइल पहलवान बजरंग पुनिया को भारतीय तिरंगे का ध्वजवाहक की जिम्मेदारी दी गई है |

पूर्व युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के प्रभारी मंत्री किरेन रिजिजू को मिला नया पदभार

भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय के पूर्व अतिरिक्त प्रभार मंत्री किरेन रिजिजू को कानून एवं न्याय मंत्रालय का मंत्री बनाया गया है | इनके पास कैंपस लॉ सेंटर, दिल्ली के विधि विश्वविद्यालय के संकाय से कानून में स्नातक की डिग्री भी है |

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *