देश

चमोली हिमस्खलन : 50 मजदूरों को अब तक बचाया, 4 घायल मजदूरों की मौत, 5 की तलाश जारी

-रेस्क्यू अभियान में 6 हेलीकॉप्टर लगाए

चमोली। Chamoli Avalanche: पिछले दो दिनों से चमोली में हुए हिमस्खलन में फंसे 55 मजदूर फंस गए थे। उत्तराखंड सरकार ने रेस्क्यू अभियान चलाया जिसमें अब 50 लोगों को बचाया गया है। वहीं इस हादसे में 4 मजदूरों की मौत हो गई है। चमोली में हुए हिमस्खलन के बाद से सभी बचाव अभियान जारी है। जिसमें फंसे 5 मजदूरों को खोजा रहा है। मजदूरों को बचाने के लिए सड़क मार्ग में बहुत अधिक बर्फ होने की वजह से प्रदेश सरकार ने 6 हेलीकॉप्टर बचाव अभियान में लगाए है।

https://navpradesh.com/avalanche-occurred-near-mini-gate-in-uttarakhand-57-workers-buried-in-snow-search-operation-continues/

जिसमें 3 चीता हेलीकॉप्टर, वायु सेना के 2 चीता हेलीकॉप्टर शामिल हैं। बचाव अभियान (Chamoli Avalanche) के एक बड़े अधिकारी ने कहा कि 50 लोगों सुरक्षित बचा लिया गया है। दुर्भाग्य से चार घायल मजदूरों की मौत हो गई है। वहीं घायलों को निकलाने की पुरजोर कोशिश जारी है। वर्तमान में पांच लोगों को खोजने का अभियान जारी है।

Related Articles

Back to top button