छत्तीसगढ़शहर

Video : शहीद विप्लव त्रिपाठी के बेटे अबीर का वीडियो वायरल, भगत सिंह के किरदार में कह रहे जिंदगी तो बस…

रायगढ़ /नवप्रदेश। Video Abeer Tripathi : मणिपुर में शनिवार को हुए आतंकी हमले में असम राइफल्स के कमांडिंग अफसर कर्नल विप्लव त्रिपाठी के साथ उनकी पत्नी और मासूम बेटा भी शहीद हो गया। पांच साल के बेटे अबीर का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है। अबीर तो इस दुनिया में रहा नहीं लेकिन आज उसका मासूमियत भरा चेहरा और आवाज से लोगों रुला जरूर रही है।

वायरल वीडियो में मास्टर अबीर त्रिपाठी (Video Abeer Tripathi) अपने स्कूल के कार्यक्रम में शहीद भगतसिंह की वेशभूषा धारण कर मंच में फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में शामिल होता दिखाई दे रहा है। अबीर भगतसिंह का संदेश देते कह रहा है ‘जिंदगी तो बस अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो जनाजे उठते हैं।’

मासूम अबीर अपने पिता और माता के साथ ही दुनिया से अलविदा कह गया है। अपने दादाजी के कंधे जनाजे के सहारे आज पंचतत्व में विलीन हो गया।  वायरल वीडियो में अबीर ने भगत सिंह की भूमिका में है। अबीर ने सिर पर भगत सिंह की तरह टोपी लगा रखी है। चेहरे पर भगत सिंह की तरह ही मूंछें तानी हुई है। तिरंगे के सामने खड़ा मास्टर अबीर इंकलाब जिंदाबाद का बुलंद नारा देते हुए कहता है- ‘जिंदगी तो बस अपने दम पर जी जाती है, दूसरों के कंधे पर तो जनाजे उठते हैं।’  वीडियो (Video Abeer Tripathi) देखने के बाद लोग अबीर के हौसले व साहस की प्रशंसा करते हैं। साथ ही नक्सली  हमले में उसकी मौत पर दुख जता रहे हैं। 

https://twitter.com/_treeni/status/1459813604895559683

आपको बता दें कि करीब डेढ़ साल पहले विप्लव त्रिपाठी की पोस्टिंग मणिपुर में हुई थी। उससे पहले वह मेरठ कैंट में थे। करीब एक साल पहले वे अंतिम बार रायगढ़ आए आए थे। वहीं विप्लव के माता-पिता एक सप्ताह पहले ही मणिपुर से लौटे हैं। कर्नल विप्लव के पिता सुभाष त्रिपाठी एक अखबार के संपादक और रायगढ़ प्रेस क्लब के अध्यक्ष हैं। इनकी मां पेशे से डॉक्टर हैं और अनाथालय में मुफ्त सेवाएं देती हैं। विप्लव के छोटे भाई अनय त्रिपाठी भी भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट कर्नल हैं। जिस समय ये आतंकी हमला हुआ, उस वक्त 41 वर्षीय कर्नल त्रिपाठी अपने परिवार के साथ लौट रहे थे। आतंकियों के इस हमले में कर्नल त्रिपाठी के अलावा उनकी 36 वर्षीय पत्नी अनुजा और पांच वर्षीय बेटे अबीर की भी मौत हो गई।

Related Articles

Back to top button