शहर

अखबार वितरक संघ के खेमका अध्यक्ष, संजय उपाध्यक्ष, छन्नूलाल सचिव बनाए गए

दुर्ग। विगत दिनों स्थानीय न्यू बस स्टैंड में शहर के अखबार वितरक संघ की एक बैठक हुई जिसमें बड़ी संख्या में समाचार पत्र वितरक शामिल हुए बैठक में समाचार पत्र वितरण में आने वाली परेशानी से संबंधित चर्चा के अलावा संघ की नई कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन भी किया गया।


वर्तमान सचिव छन्नू लाल सिन्हा द्वारा अध्यक्ष पद के लिए संदीप खेमका के नाम का प्रस्ताव रखा। जिसे सभी उपस्थित सदस्यों ने समर्थन किया। कार्यकारिणी के बाकी सदस्यों में उपाध्यक्ष संजय चंद्राकर, सचिव छन्नू लाल सिन्हा, सह सचिव संजय नायक, कोषाध्यक्ष विकास बेहरे, प्रचार सचिव धनीराम साहू चुने गए।

संजीव जैन (छोटा), क्षेत्रपाल चंद्राकर, जमील खान, यशवंत देवांगन, प्रशांत निर्मलकर, शैलेश टैंक आदि को कार्यकारिणी में लिया गया है। ज्ञात रहे की समाचार पत्र विक्रेता संघ दुर्ग एक रजिस्टर्ड संस्था है जिसे पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने अपने कार्यकाल में अक्टूबर 2012 में असंगठित कर्मकार साइकिल सहायता योजना के तहत 120 साइकिल वितरित की थी।

संघ में लगभग 1000 हॉकर है और 12 वर्ष बाद एक बार पुन: संघ द्वारा वर्तमान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सभी 1000 हॉकरो को कर्मकार योजना के तहत साइकिल वितरण किए जाने की मांग की जा रही है।

Related Articles

Back to top button