मनोरंजन

तमिल फिल्म मर्सल के रीमेक में होंगे शाहरुख खान?

इसमें कोई शक नहीं है कि ऐक्टर शाहरुख खान बॉलिवुड के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं जिनकी दुनियाभर में काफी फैन फॉलोइंग है। किंग ऑफ रोमांस के नाम से मशहूर शाहरुख अपने रोल में पर्फेक्शन के लिए कोई कसर बाकी नहीं रखते हैं। शाहरुख इन दिनों अपने आने वाले प्रॉजेक्ट्स को लेकर सुर्खियों में हैं जिनका फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। हाल ही में ऐक्टर की चेन्नई में हुए मैच से कुछ तस्वीरें सामने आईं जिसमें वह साउथ डायरेक्टर ऐटली के साथ दिखे।
ऐटली ने 2017 में आई तमिल फिल्म मर्सल का डायरेक्शन किया था जिसमें सुपरस्टार विजय अहम रोल में थे। उसके बाद से ही इस बात की काफी चर्चा थी कि शाहरुख फिल्म के रीमेक में काम कर सकते हैं।  बता दें, मर्सल एक ऐक्शन थ्रिलर फिल्म थी जिसे दर्शकों और क्रिटिक्स दोनों से पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिला था। बात करें शाहरुख की तो वह आखिरी बार डायरेक्टर आनंद एल राय की फिल्म जीरो में अनुष्का शर्मा और कटरीना कैफ के साथ नजर आए थे।

Related Articles

Back to top button