छत्तीसगढ़राजनीति

BIG BREAKING : रिसाली नगर निगम में कांग्रेस की बड़ी जीत, शशि सिन्हा बनी पहली मेयर

रिसाली/नवप्रदेश। Risali Mayor : रिसाली नगर निगम में हुए मेयर के चुनाव में आज कांग्रेस को ऐतिहासिक जीत मिली है। अब शशि सिन्हा रिसाली नगर निगम की पहली महापौर बन गई है। वहीं, केशव बंछोर भी सभापति चुनाव में बाजी मारकर पहले सभापति बन गए हैं।

रिसाली नगर निगम में बुधवार को महापौर और सभापति का चुनाव किया गया। नगर निगम पहला चुनाव था जिसमे दोनों ही पदों पर जीत हासिल कर इतिहास रच दिया है। शाही सिन्हा जो पहली बार पार्षद का चुनाव लड़ी थी उन्हें कांग्रेस ने महापौर प्रत्याशी बनाया था। शशि के पक्ष में 27 वोट पड़े और वह रिसाली नगर निगम की पहली महापौर चुन ली गई। शशि के विरुद्ध भाजपा की पार्षद रमा साहू थी उन्हें 9 वोट मिले हैं वहीं निर्दलीय पार्षद सुनंदा चंद्राकर को 4 वोट मिले हैं।

इधर कांग्रेस पार्षद केशव बंछोर को कांग्रेस ने सभापति के लिए चुनावी मैदान में उतारा था, इन्हे भी बहुमत मिले और केशव बंछोर भी रिसाली नगर निगम के पहले सभापति चुन लिए गए हैं। सभापति चुनाव में भाजपा की ओर से धर्मेंद्र भगत मैदान में थे,उन्हें 13 वोट मिले हैं। माना जा रहा है कि भाजपा में क्रॉस वोटिंग हुई है।

कलेक्टर भूरे ने आज सबसे पहले कांग्रेस,भाजपा और निर्दलीय 40 पार्षदों को शपथ ग्रहण करवाया। उसके बाद महापौर और सभापति का चुनाव शुरू हुआ। इस दौरान गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू, खनित निगम के अध्यक्ष गिरीश देवांगन सहित कई बड़े कद्दावर नेता रिसाली पहुंचे थे। चुनाव के दौरान ये सभी नेता मौजूद रहे। कांग्रेस को डर था कि क्रॉस वोटिंग होगी लेकिन कांग्रेस के बजाय भाजपा में क्रॉस वोटिंग हुई है।

निगम में पहली बार ही कांग्रेस को स्थानीय सरकार बनाने का मौका मिला, जिससे कांग्रेस के पदाधिकारियों में में भारी उत्साह का माहौल दिखाई दे रहा है। समर्थकों में उत्साह का माहौल है. एक दूसरे को मिठाई खिलाई जा रही है और वहीं ढोल नगाड़ों के साथ स्थानीय लोग और कार्यकर्ता एक साथ झूमते नजर आ रहे हैं।

Related Articles

Back to top button