देश

महिला डॉक्टर को जबरदस्ती शराब पिला कर किया रेप; 38 साल का शख्स गिरफ्तार

-पीडि़ता की शिकायत पर गादेवी थाने में दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला दर्ज

मुंबई। Female doctor raped Mumbai: मुंबई में एक महिला डॉक्टर से बलात्कार के आरोप में 38 वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। इस मामले में पीडि़ता की शिकायत पर गादेवी थाने में दुष्कर्म और ब्लैकमेल का मामला दर्ज किया गया है। मिली जानकारी के मुताबिक पुलिस ने बताया कि आरोपी और पीडि़ता की मुलाकात एक क्लब में बैडमिंटन खेलने के दौरान हुई थी।

महिला घरेलू कारणों से अपने पति से अलग रहती थीं। इसी बीच आरोपी ने पीडि़ता को यह कहकर अपने विश्वास में ले लिया कि वह पीडि़ता और उसके पति के बीच विवाद को सुलझा देगा। इसके बाद 20 अगस्त को आरोपी ने पीडि़ता को एक क्लब में बुलाया।

क्लब में जाने के बाद आरोपी ने पीडि़ता को जबरदस्ती शराब पिलाई। साथ ही आरोपी पीडि़ता को कार में अपने घर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। इस बीच आरोपी ने पीडि़ता का अश्लील वीडियो भी बना लिया। इसे वायरल करने की धमकी देकर उसने उसके साथ कई बार दुष्कर्म किया। साथ ही इस वीडियो के आधार पर आरोपियों ने महिला से पैसे भी वसूले।

इस बीच जब आरोपी की हरकतें दिन-ब-दिन बढ़ती जा रही थी, तो आखिरकार पीडि़त महिला गदेवी थाने पहुंची। इस मामले में पीडि़ता की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर गदेवी पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और ब्लैकमेल करने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Related Articles

Back to top button