छत्तीसगढ़
Chhattisgarh Cabinet Meeting : 23 जून को होगी राज्य मंत्रिपरिषद की बैठक, मुख्यमंत्री साय करेंगे अध्यक्षता

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अध्यक्षता में राज्य मंत्रिपरिषद (कैबिनेट) की बैठक मंगलवार, 23 जून 2026 को आयोजित की जाएगी। बैठक नवा रायपुर अटल नगर स्थित मंत्रालय (महानदी भवन) में सुबह 11:30 बजे शुरू होगी। बैठक में राज्य सरकार के विभिन्न विभागों से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों, प्रस्तावों और प्रशासनिक मामलों पर चर्चा की जाएगी। राज्य मंत्रिपरिषद की इस बैठक में प्रदेश के मंत्रीगण उपस्थित रहेंगे। बैठक के दौरान विभिन्न विभागों के प्रस्तावों पर निर्णय लिए जाने की संभावना है।



