छत्तीसगढ़जॉब्स

Job Recruitment : 9 मार्च को लगेगा निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप, युवाओं को मिलेगा नौकरी का मौका

शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का सुनहरा अवसर लेकर जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र बैकुण्ठपुर द्वारा निःशुल्क प्लेसमेंट कैंप का आयोजन (Job Recruitment) किया जा रहा है। यह रोजगार शिविर सोमवार, 9 मार्च 2026 को जिला पंचायत कार्यालय के पीछे गढ़ कलेवा के पास आयोजित होगा।

इस प्लेसमेंट कैंप का उद्देश्य निजी क्षेत्र में युवाओं को रोजगार उपलब्ध कराना है। कैंप के माध्यम से विभिन्न पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें युवाओं को सीधे रोजगार पाने का अवसर मिलेगा।

रोजगार मेले में रिलेशनशिप एग्जीक्यूटिव के 10 पदों के लिए भर्ती की जाएगी। इन पदों पर चयनित उम्मीदवारों को बैकुण्ठपुर, मनेन्द्रगढ़ और सरगुजा जिले में नियुक्ति (Job Recruitment) दी जाएगी। इसके अलावा कस्टमर सर्विस एग्जीक्यूटिव के 3 पद भी शामिल हैं, जिनकी पोस्टिंग बैकुण्ठपुर में होगी।

इन पदों के लिए न्यूनतम शैक्षणिक योग्यता स्नातक निर्धारित की गई है। महिला और पुरुष दोनों अभ्यर्थी इसमें आवेदन कर सकते हैं। चयनित उम्मीदवारों को 15 हजार से 18 हजार रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा।

अधिकारियों ने बताया कि यह प्लेसमेंट कैंप पूरी तरह निःशुल्क है। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि और स्थान पर उपस्थित होकर अपने सभी जरूरी दस्तावेज साथ लाने होंगे।

उम्मीदवारों को शैक्षणिक और तकनीकी प्रमाण पत्र, निवास प्रमाण पत्र, जाति प्रमाण पत्र, रोजगार पंजीयन प्रमाण पत्र, आधार कार्ड और पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

जिला प्रशासन ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अवसर का लाभ उठाने (Job Recruitment) की अपील की है, ताकि वे निजी क्षेत्र में रोजगार प्राप्त कर सकें।

Related Articles

Back to top button