Bank Fire : बैंक कार्यालय में अचानक लगी आग, धुएं से मचा हड़कंप, मौके पर जुटीं राहत टीमें

शनिवार सुबह राजधानी रायपुर में उस वक्त अफरा तफरी का माहौल बन गया जब शहर के व्यस्त इलाके में स्थित एक बैंक कार्यालय से धुआं उठता (Bank Fire) दिखाई दिया। आसपास मौजूद लोगों ने जैसे ही भवन से निकलते धुएं को देखा, इलाके में हलचल बढ़ गई और कर्मचारियों के बीच चिंता का माहौल बन गया।
घटना की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीमें तेजी से मौके पर पहुंचीं। बैंक परिसर के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई और लोगों की आवाजाही पर नजर रखी जाने लगी। स्थानीय लोगों के बीच आग लगने की वजह को लेकर तरह तरह की चर्चाएं भी होती रहीं।
बैंक कार्यालय में लगी आग : Bank Fire
राजधानी के बॉम्बे मार्केट क्षेत्र स्थित सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया के जोनल कार्यालय में आग लगने की घटना सामने आई है। सुबह दफ्तर पहुंचने वाले कर्मचारियों ने धुआं निकलता देखा तो तत्काल इसकी सूचना संबंधित विभागों को दी गई।
सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की कई गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का काम शुरू किया गया। दमकल कर्मी लगातार स्थिति को नियंत्रित करने में जुटे हुए हैं।
आसपास के प्रतिष्ठान कराए गए खाली
सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए बैंक कार्यालय के आसपास मौजूद दुकानों को एहतियातन खाली कराया गया। अधिकारियों ने लोगों से सुरक्षित दूरी बनाए रखने की अपील भी की है।
बैंक भवन के भीतर से लगातार धुआं निकलता दिखाई दिया, जिसके चलते पूरे क्षेत्र में सतर्कता बढ़ा दी गई। राहत और बचाव कार्य के दौरान हालात पर लगातार नजर रखी जा रही है।
आग लगने की वजह अभी साफ नहीं
फिलहाल आग किन कारणों से लगी, इसका आधिकारिक खुलासा नहीं हुआ (Bank Fire) है। शुरुआती स्तर पर शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई जा रही है, हालांकि जांच के बाद ही वास्तविक कारण सामने आ सकेगा। अधिकारियों का कहना है कि आग पर पूरी तरह काबू पाने के बाद तकनीकी जांच कराई जाएगी ताकि घटना की वजह स्पष्ट हो सके।
पानी टैंकर और पुलिस भी पहुंची
आग बुझाने के कार्य को तेज करने के लिए रायपुर नगर निगम का पानी टैंकर भी मौके पर बुलाया गया है। वहीं पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी भी घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति की निगरानी (Bank Fire) कर रहे हैं। दमकल विभाग की टीम लगातार आग बुझाने में लगी हुई है और पूरे इलाके को सुरक्षित बनाए रखने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं।



