दुनिया

Slovakia’s Prime Minister Shot : प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको की हालत नाजुक

पेट में गोली लगी, हमलावर पकड़ा गया, सुरक्षा अधिकारियों ने इलाके को चारों ओर से घेरा

नवप्रदेश डेस्क। Slovakia’s Prime Minister Shot : हमालावरों ने प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के दौरान गोली मारी गई है। हमलावरों ने गोली मार दी। गोली उनके पेट में लगी है। उनकी हालत नाजुक है। समाचार एजेंसी TASR के मुताबिक, संसद के उपाध्यक्ष लुबोस ब्लाहा ने खुद इस बात की जानकारी दी है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, चार गोलियां चलाई गई थी। पुलिस ने हमलावर को पकड़ लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

हमला तब हुआ जब प्रधानमंत्री हैंडलोवा शहर में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग ले रहे थे। स्लोवाकिया की राष्ट्रपति जुजाना कैपुतोवा ने हमले की निंदा की है। उन्होंने इसे क्रूर बताया और प्रधानमंत्री फिको के जल्द स्वस्थ होने की कामना की। गोली लगने के तुरंत बाद प्रधानमंत्री रॉबर्ट फिको को सुरक्षाबलों ने गाड़ी में बैठाया। गोली चलने के बाद भीड़ और पुलिस ने आरोपी को पकड़ लिया।

Related Articles

Back to top button