झारखण्ड

Shibu Soren : झारखंड के पूर्व सीएम शिबू सोरेन की तबीयत बिगड़ी, रांची के हॉस्पिटल में भर्ती

रांची, नवप्रदेश। झारखंड मुक्ति मोर्चा के मुखिया और राज्य के पूर्व सीएम शिबू सोरेन (Shibu Soren) की तबीयत बिगड़ गई है। उनको रांची के मेदांता हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

जानकारी के मुताबिक, शिबू सोरेन को सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। उनके फेफड़ों और किडनी में इंफेक्शन पाया गया है।

मेदांता में फिलहाल डॉक्टर अमित की देखरेख में सोरेन का इलाज हो रहा है। डॉक्टर अमित नेफ्रोलॉजिस्ट (Shibu Soren) हैं। किडनी रोग विशेषज्ञ को नेफ्रोलॉजिस्ट कहा जाता है।

करीब 80 साल के शिबू सोरेन तीन बार झारखंड राज्य के मुख्यमंत्री रहे हैं। फिलहाल उनके बेटे हेमंत सोरेन झारखंड के सीएम (Shibu Soren) हैं।

इसी महीने शिबू सोरेन अपने बेटे हेमंत के साथ धनबाद की एक रैली में गए थे। यहां उन्होंने रैली को संबोधित करते हुए शिक्षा और कृषि में सुधार की बात की थी।

Related Articles

Back to top button