केंद्र ने राज्यों को दिया पैसा लेकिन राज्यों ने खर्च ही नहीं किया, 14 राज्यों में तो…

केंद्र ने राज्यों को दिया पैसा लेकिन राज्यों ने खर्च ही नहीं किया, 14 राज्यों में तो…

The Center gave money to the states but the states did not spend, in 14 states…

Center money

नई दिल्ली। देश के 14 ऐसे राज्य है जिन्हें केंद्र सरकार ने तो पैसा दिया है लेकिन राज्यों ने इसे खर्च नहीं किया। इस संबंध की बैंक ऑफ बड़ौदा ने एक रिपोर्ट से जानकारी दी गई है। वित्तीय वर्ष 2022-23 में महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, उत्तर प्रदेश और हरियाणा राज्यों को 7.49 लाख करोड़ रुपये आवंटित किया गया।

हालाँकि, केवल 5.71 लाख करोड़ रुपये खर्च किए गए। इन राज्यों ने सिर्फ 76.2 फीसदी फंड ही खर्च किया है। महत्वपूर्ण बात यह है कि 14 राज्यों ने 75 प्रतिशत से कम धनराशि खर्च की है।

महाराष्ट्र और उत्तर प्रदेश को 2.19 लाख करोड़ रुपये दिए गए। 25 राज्यों को दी गई धनराशि का 29.2 प्रतिशत इन दो राज्यों को दिया गया। नागालैंड, हरियाणा 50 प्रतिशत से कम मध्य प्रदेश 98प्रतिशत, झारखंड 98प्रतिशत, महाराष्ट्र 72.4 प्रतिशत, यूपी 69 प्रतिशत केरल 69.4प्रतिशत, आंध्र प्रदेश 23प्रतिशत।

केंद्र को शत प्रतिशत अंक

रिपोर्ट में कहा गया है कि केंद्र सरकार ने पूंजीगत व्यय के साथ-साथ राज्यों को ऋण वितरण का लक्ष्य भी पूरा किया। 11 राज्यों ने 80 फीसदी से ज्यादा खर्च किया है।

4 राज्यों का लक्ष्य पूरा

कर्नाटक, सिक्किम, अरुणाचल प्रदेश और बिहार ही ऐसे राज्य हैं जिन्होंने 100 प्रतिशत धनराशि खर्च की है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *