छत्तीसगढ़प्रशासनिकराजनीति

All Old Political Appointments Cancelled : GAD ने सभी निगम मंडल आयोग को जारी किया आदेश

रायपुर/नवप्रदेश। All Old Political Appointments Cancelled : छत्तीसगढ़ में CM विष्णुदेव साय के नेतृत्व वाली सरकार ने निगम मंडल आयोग की राजनीतिक नियुक्तियां समाप्त कर दी है। सामान्य प्रशासन विभाग GAD ने इस आशय का आदेश जारी कर दिया है। सरकार ने पुरानी नियुक्तियां समाप्त की है और इसकी सूचना समस्त विभाग और सचिवों को पत्र के माध्यम से दे दी गई है।

प्रदेश में कांग्रेस को हराकर भाजपा ने सत्ता हासिल करते ही महज 2 दिनों में ही प्रशासनिक आदेश जारी कर सभी निगम, मंडल, आयोग और अन्य महकमों में राजनीतिक नियुक्ति को निरस्त कर दिया है। तत्संबंध में GAD से पात्र जारी किया गया

हालांकि अधिकांश राजनीतिक नियुक्तियों के जरिये निगम, मंडल, आयोगों में बैठे कांग्रेस शासनकाल के लोगों ने चुनाव परिणाम आने फ़ौरन बाद ही इस्तीफा दे दिया था। लेकिन ऐसे चंद लोग इस्तीफा की प्रक्रिया अपनाये नहीं हैं। इसलिए भी शासन को पिछली सरकार के वक्त की उक्त नियुक्तियों को निरस्त करने का फरमान जारी करना पड़ा है।

Related Articles

Back to top button