छत्तीसगढ़

RPF Action Drive : रेलवे में ताबड़तोड़ कार्रवाई , टिकट दलाल से लेकर ड्रग्स तस्करों तक शिकंजा

रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसंपत्तियों की रक्षा के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान अब बड़े परिणाम देने लगे हैं। लगातार चल रही कार्रवाई (RPF Action Drive) ने न सिर्फ अपराधियों में खौफ पैदा किया है, बल्कि रेलवे में सुरक्षा व्यवस्था को भी मजबूत किया है।

अवैध टिकट दलाली पर “ऑपरेशन उपलब्ध” का वार (RPF Action Drive)

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा “ऑपरेशन उपलब्ध” के तहत अवैध टिकट दलालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2024 में तीनों मंडलों से कुल 331 दलालों को गिरफ्तार कर उनके पास से लगभग 1.27 करोड़ रुपये के टिकट जब्त किए गए। वर्ष 2025 में 277 दलाल पकड़े गए, जिनसे करीब 62.10 लाख रुपये के टिकट बरामद हुए। वहीं 2026 में अब तक 57 दलालों की गिरफ्तारी के साथ लगभग 12 लाख रुपये के टिकट जब्त किए गए हैं। यह पूरी कार्रवाई (RPF Action Drive) रेलवे अधिनियम की धारा 143 के तहत की गई है, जिसमें 3 साल तक की सजा का प्रावधान है।

“ऑपरेशन नारकोस” से ड्रग्स तस्करों पर कड़ा प्रहार

रेलवे सुरक्षा बल द्वारा ट्रेनों और स्टेशन परिसरों में नशीले पदार्थों की तस्करी रोकने के लिए “ऑपरेशन नारकोस” के तहत विशेष निगरानी रखी जा रही है। बिलासपुर, रायपुर और नागपुर मंडलों में गठित टास्क टीमों और इंटेलिजेंस यूनिट्स की सक्रियता से यह अभियान (RPF Action Drive) बेहद प्रभावी साबित हो रहा है।

वर्ष 2025 में 63 मामलों में 78 आरोपियों को गिरफ्तार कर 713.522 किलोग्राम मादक पदार्थ (करीब 1.70 करोड़ रुपये) जब्त किए गए। वहीं 2026 में अब तक 24 मामलों में 36 आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ 341.745 किलोग्राम मादक पदार्थ (लगभग 1.71 करोड़ रुपये) जब्त किए गए हैं। पिछले तीन वर्षों में कुल 5.30 करोड़ रुपये के मादक पदार्थों की जब्ती और 283 आरोपियों की गिरफ्तारी इस अभियान (RPF Action Drive) की बड़ी सफलता मानी जा रही है।

अवैध वेंडरों पर भी सख्त कार्रवाई

रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में अवैध वेंडरों के खिलाफ भी सघन अभियान चलाया जा रहा है। वर्ष 2025 में 13,709 और 2026 में अब तक 2,941 अवैध वेंडरों को गिरफ्तार किया गया है। इन पर रेलवे अधिनियम की धारा 144 के तहत कार्रवाई (RPF Action Drive) की गई है, जिसमें 1 वर्ष तक की सजा का प्रावधान है। इसके अलावा वर्ष 2025 में लगभग 85 लाख रुपये और 2026 में अब तक करीब 11 लाख रुपये का जुर्माना वसूला गया है।

रेलवे सुरक्षा बल ने स्पष्ट किया है कि यात्रियों की सुरक्षा, सुव्यवस्था और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए ऐसे अभियान (RPF Action Drive) आगे भी लगातार जारी रहेंगे। यात्रियों से भी अपील की गई है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत आरपीएफ को दें, ताकि सुरक्षित और सुगम यात्रा सुनिश्चित की जा सके।

Related Articles

Back to top button