छत्तीसगढ़राजनीति

New chargeism in State Youth Congress : गुलज़ेब को न्यायधानी, आदिल खेरानी को राजधानी का प्रभार

● चुनाव पूर्व प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रभार में की फेरबदल, अनिमेश सिंह संगठन प्रभारी व कोमल अग्रवाल प्रशासन प्रभारी

रायपुर/नवप्रदेश। New chargeism in State Youth Congress : आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनज़र प्रदेश युवा कांग्रेस ने प्रदेश के पदाधिकारियों के प्रभार में बदलाव किए है। छत्तीसगढ़ प्रदेश युवा कांग्रेस की प्रभारी राष्ट्रीय महासचिव डॉ.पलक वर्मा व State Youth Congress प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने संगठन के पदाधिकारियों के प्रभार की सूची जारी कर सभी को ज़िम्मेदारी सौंपी।

संगठन ने कुल 132 प्रदेश पदाधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया जिसमें महासचिवों को ज़िले व सचिवों को विधानसभावर ज़िम्मेदारी दी है। सूची जारी करते हुए प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा ने सभी पदाधिकारियों को नवीन ज़िम्मेदारी के लिए बधाई दी है।

उन्होंने उम्मीद जताई कि सभी लोग शीर्ष नेतृत्व के मंशा के अनुरूप अच्छा कार्य करेंगे,व ज़िला समितियों से समन्वय स्थापित कर सरकार की जनहितैषी योजनाओं को आम जन मानस तक पहुँचाने का कार्य करेंगे।

Related Articles

Back to top button