छत्तीसगढ़

Accident:धरमजयगढ़ में ट्रक और पिकअप में जबरदस्त भिड़ंत

6 महिलाओं की मौत,15-20 घायल

रायगढ़/नवप्रदेश। रायगढ़ के थाना अंतर्गत धरमजयगढ़ में सिसरिंगा के पास (Accident) दोपहर 3 बजे के आस-पास एक सामान लदे तेज रफ्तार ट्रक और पिकअप में आमने-सामने टक्कर हो गई। भिड़ंत इतनी दबरदस्त थी कि पिकअप मे सवार 6 महिलाओं की सड़क दुर्घटना में मौके पर ही मौत हो गई। वही 15-20 लोग घायल भी हुए है।

मृतकों (Accident) में 5 महिला महाराजगंज थाना छाल के निवासी थी और एक मृतक मदवानी, थाना करतला की निवासी थी। मृतकों में मथुरा बाई राठिया पति धरमचंद राठिया उम्र 45 वर्ष,सोनम राठिया पिता खगेश्वर राठिया उम्र 14 वर्ष, बिलासा बाई राठिया पति स्वर्गीय राम सिंह राठिया उम्र 60 वर्ष, देवला बाई राठिया पति जीवराखन राठिया उम्र 50 वर्ष, केसरी बाई विश्वकर्मा पति भोला उम्र 40 वर्ष और बालमती राठिया पति अक्तीराम राठिया उम्र 65 वर्ष शामिल है।

बताया जा रहा है कि सभी पिकअप सवार (Accident) एक शादी संबंधित समारोह रैरूमा से महाराजगंज लौट रहे थे, और छाल, रायगढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस द्वारा घायलों को धरमजयगढ़ अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

Related Articles

Back to top button