छत्तीसगढ़

BIG BREAKING : आदिले की जगह अब डॉ. आरके सिंह चिकित्सा शिक्षा के नए डायरेक्टर

रायपुर/नवप्रदेश। अब राज्य (chhattisgarh) के चिकित्सा शिक्षा विभाग के नए (new dme dr rk singh) संचालक डॉ. आरके सिंह होंगे। दुष्कर्म के आरोप लगने पर डॉ. एसएल आदिले को इस पद से हटाए जाने के बाद आरके सिंह को डीएमई की जिम्मेदारी दी गई है।

राज्य सरकार की ओर से इस संबंध का आदेश जारी कर दिया गया है। डॉ आरके सिंह वर्तमान में अंबिकापुर मेडिकल कॉलेज के अधिष्ठाता हैं। वे राजनांदगांव मेडिकल कॉलेज के भी डीन रह चुके हैं। उल्लेखनीय है कि डीकेएस में काम करने वाली एक महिला ने डॉ. आदिले पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है। महिला ने कल थाने में जाकर इसकी शिकायत भी दर्ज कराई। पुलिस ने महिला की शिकायत पर जांच शुरू कर दी है। अब आरकेे सिंह को छत्तीसगढ़ (chhattisgarh) का नया डीएमई (new dme dr rk singh) बनाया गया है।

मारवाही उप-चुनाव से पहले क्या BSP और JCCJ (J) में फिर होगा गठबंधन? BSP MLA ने कही यह बड़ी बात…

https://www.youtube.com/watch?v=jegZr-wlmF0

Related Articles

Back to top button