देश

हृदय विदारक: इकलौता बेटा…13 को शादी, 16 को रिसेप्शन, 17 को दूल्हे की मौत…?

-शादी के चार दिन बाद ही दूल्हे की मौत हो गई

मुंगेर। Heartbreaking: शादी के सीजन में बिहार से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। मामला मुंगेर जिले का है, जहां शादी समारोह चल रहे परिवारों पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। शादी के चार दिन बाद ही दूल्हे की मौत हो गई। इस घटना ने सभी को झकझोर कर रख दिया है। कोतवाली थाना क्षेत्र के भूसा गली के दुर्गा प्रसाद के इकलौते बेटे 30 वर्षीय आशीष कुमार की शादी 13 फरवरी को धूमधाम से हुई थी।

इकलौती संतान की शादी से दुर्गा प्रसाद समेत पूरा परिवार बहुत खुश था। बेटे की शादी में पिता ने कोई कसर नहीं छोड़ी। पटना के रहने वाले अशोक कुमार सिंह और किरण कुमारी रंजन की बेटी करिश्मा की शादी बड़े धूमधाम से हुई। शादी के अगले दिन 14 फरवरी को बारात मुंगेर लौट आई, जबकि रिसेप्शन 16 फरवरी को हुआ।

17 फरवरी को आशीष का निधन हो गया। करिश्मा के माता-पिता के घर जाने के बाद आशीष अपने घर पर मेहमानों की सेवा में व्यस्त हो गया। शनिवार की देर रात तक उन्होंने घर में बिखरे सामान को व्यवस्थित किया और करीब एक बजे सोने के लिए अपने कमरे में चला गया। सुबह करीब दो बजे आशीष को अचानक सांस लेने में दिक्कत होने लगी। वह अपने पिता को फोन करने लगा।

आशीष बिस्तर से गिर गया और उसके सिर में हल्की चोट लग गई। जब तक उसके पिता और परिवार के अन्य सदस्य उसके कमरे में पहुंचे, आशीष की मौत हो चुकी थी। तब परिजन उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया गया। इकलौते बेटे के खोने से हर कोई सदमे में है। इस घटना के बाद पूरे इलाके में मातम पसर गया है।

Related Articles

Back to top button