शहर

15 को धूमधाम से मनाई जाएगी संत नामदेव की 749वीं जयंती

तैयारियों को अंतिम रूप देने में जुटे समाज बंधु

कवर्धा/नवप्रदेश। नगर में संत नामदेव जी (sant namdev) की 749वीं जयंती (birth anniversary) शुक्रवार 15 नवंबर (15 november) को धूमधाम से मनाई जाएगी। इसकी तैयारियों को अंतिम रूप देने में समाज के बंधु जुटे हुए हैं। जयंती समारोह का आयोजन राधाकृष्ण बड़े मंदिर में रखा गया है।

जयंती समारोह (birth anniversary) की शुरुआत गुरुवार 14 नंवबर से ही हो जाएगी। इस दिन संत नामदेव (sant namdev) महाराज की मूर्ति की विधिवत पूजा अर्चन की जाएगी। इसके बाद राधाकृष्ण बडे मंदिर में सुबह 11 बजे 56 भोग लगाया जाएगा। शाम को धार्मिक सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं भजन संध्या का भी आयोजन होगा। इसके अगले दिन 15 तारीख (15 november) को धार्मिक शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसके बाद भंडारे का आयोजन होगा।

Related Articles

Back to top button