देश

Mahataari Gaurav Varsh : छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण का नया अध्याय, ‘महतारी गौरव वर्ष’ घोषित

छत्तीसगढ़ में महिला सशक्तिकरण को नई दिशा देते हुए मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार ने आगामी वर्ष को ‘महतारी गौरव वर्ष’ के रूप में मनाने की घोषणा की है। यह निर्णय मातृशक्ति के सम्मान, सुरक्षा और स्वावलंबन को केंद्र में रखकर लिया गया है। सरकार का मानना है कि विकसित छत्तीसगढ़ की नींव महिलाओं की मजबूत भागीदारी से ही रखी जा सकती है। यही सोच महतारी गौरव वर्ष (Mahataari Gaurav Varsh) की आधारशिला है।

https://youtu.be/F9poNQALsdo

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के विकसित भारत के लक्ष्य के अनुरूप छत्तीसगढ़ अंजोर विजन 2047 तैयार किया गया है, जिसमें महिलाओं की निर्णायक भूमिका सुनिश्चित की गई है। ‘महतारी गौरव वर्ष’ के दौरान महिला सशक्तिकरण, सुरक्षा, स्वास्थ्य, आजीविका और सामाजिक गरिमा को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का संकल्प लिया गया है। मुख्यमंत्री ने विश्वास जताया कि यह वर्ष मातृशक्ति के नेतृत्व और सम्मान का नया अध्याय लिखेगा।

उन्होंने बताया कि सेवा का पहला वर्ष ‘विश्वास वर्ष’ और दूसरा वर्ष ‘अटल निर्माण वर्ष’ के रूप में समर्पित रहा। अब तीसरा वर्ष माताओं-बहनों को समर्पित महतारी गौरव वर्ष (Mahataari Gaurav Varsh) के रूप में मनाया जाएगा, जिसमें राज्य की प्रमुख योजनाओं का केंद्र महिलाएं होंगी।

बीते दो वर्षों में महिला सशक्तिकरण को लेकर कई ठोस कदम उठाए गए हैं। महतारी वंदन योजना के तहत लगभग 70 लाख विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह 1,000 रुपये की सहायता दी जा रही है। अब तक 22 किश्तों में 14,306 करोड़ रुपये से अधिक की राशि सीधे खातों में अंतरित की जा चुकी है। स्व-सहायता समूहों को रियायती ऋण, महतारी सदन, संपत्ति पंजीयन में छूट और महिला आजीविका योजनाओं ने महिलाओं की आर्थिक स्वतंत्रता को मजबूती दी है।

https://youtu.be/4VnckTALw0g

महिला सुरक्षा के लिए वन-स्टॉप सेंटर, 181 हेल्पलाइन और डायल 112 का एकीकृत संचालन किया जा रहा है। महिला एवं बाल विकास विभाग के लिए 8,245 करोड़ रुपये का बजट आवंटन यह दर्शाता है कि महतारी गौरव वर्ष (Mahataari Gaurav Varsh) केवल घोषणा नहीं, बल्कि एक ठोस संकल्प है।

महतारी गौरव वर्ष, महिला सशक्तिकरण छत्तीसगढ़, महतारी वंदन योजना, महिला कल्याण योजनाएं, छत्तीसगढ़ सरकार, Mahataari Gaurav Varsh, Women Empowerment Chhattisgarh, Women Welfare Scheme, CG Government

Related Articles

Back to top button