छत्तीसगढ़राजनीति

BJP Lok Sabha Action Plan : प्रदेश में लखपति दीदी और गांव चलो कार्यक्रम से जीत का लक्ष्य

लोकसभा में 11 की 11 सीटें जितने का लक्ष्य, बनाए जाएंगे सोशल मीडिया वॉरियर्स

रायपुर/नवप्रदेश। BJP Lok Sabha Action Plan : छत्तीसगढ़ का भाजपा संगठन लोकसभा चुनाव के लिए आज से एक्शन प्लान बनाने में जुट गया है। प्रदेश में लखपति दीदी और गांव चलो कार्यक्रम से जीत का लक्ष्य रख दिया है। आज प्रदेश संगठन अध्यक्ष किरण सिंह देव और सह प्रभारी नितिन नबीन समेत मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, जैसी जीत विधानसभा में हुई, वैसे ही लोकसभा में 11 की 11 सीटें जीतेंगे। मोदी की गारंटी पर लोगों का विश्वास है।

छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश पदाधिकारियों की गुरुवार को रायपुर में हुई बैठक में लोकसभा चुनाव को लेकर एक्शन प्लान तैयार किया गया है। इसके तहत महिला मोर्चा लखपति दीदी कार्यक्रम करेंगी। वहीं सोशल मीडिया वॉरियर्स बनाने के साथ पूरे देश में गांव चलो अभियान होगा।

श्री नितिन नबीन ने कहा कार्यकर्ता हमेशा कहता था हमे अपनी सरकार चाहिए आज वो बात हो चुकी है आपको आपकी अपनी सरकार मिल चुकी है उसकी सभी को बधाई। मुख्यमंत्री साय ने कहा- जैसी जीत विधानसभा में हुई है, वैसे ही लोकसभा में प्रदेश की सभी 11 सीटें जीतेंगे।

प्रदेश अध्यक्ष देव ने कहा- छत्तीसगढ़ सँवारने की महती जिम्मेदारी के विश्वास की कसौटी पर खरा उतरना है। प्रदेश सह प्रभारी नवीन ने लोकसभा चुनावों के मद्देनजर होने वाले कार्यक्रमों की जानकारी दी। कहा -अब आगे के कार्यों में जुटना है । उपमुख्यमंत्री साव ने कहा- छत्तीसगढ़ को लोकसभा चुनावों में कांग्रेस मुक्त करने का संकल्प लेकर कार्य करना है।

Related Articles

Back to top button