छत्तीसगढ़

Politics in Chhattisgarh On Stale Sacks : अरुण साव बोले- कांग्रेस बोरे बासी नहीं श्रमिकों का हक खाती रही

उपमुख्यमंत्री ने कसा तंज बोले, कांग्रेस दिखावे पर और भाजपा काम करने पर भरोसा करती है

रायपुर/नवप्रदेश। Politics in Chhattisgarh On Stale Sacks : उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि, भूपेश बघेल ने बोरे बासी दिवस मानकर सिर्फ दिखावा किया है। उन्होंने छत्तीसगढ़िया के श्रम का अपमान किया है। उनके राज में श्रमिकों को मान सम्मान नहीं मिला। मजदूर न्याय का पैसा किसे मिला, ये आज तक पता नहीं चला। श्रमिक के नाम पर खुलेआम भ्रष्टाचार किया है।

Politics in Chhattisgarh On Stale Sacks :
Politics in Chhattisgarh On Stale Sacks :

जबकि मोदी सरकार ने पूरे देश में वन नेशन, वन राशन कार्ड लागू किया है। आज प्रदेश के किसी भी जिले या दूसरे प्रदेश के किसी भी जिले में चले जाए, गरीबों को चावल मिल रहा है। दूसरे प्रदेश में रहने वाले छत्तीसगढ़ के श्रमिक राशन कार्ड से चावल ले रहे हैं, और काम में जाने से पहले बोरे बासी खा रहे हैं।

वहीं मोदी जी ने हर गरीब को पांच साल तक चावल देने का वादा किया है। ये मोदी सरकार की गारंटी है। साय सरकार ने 3100 रुपए में धान खरीदी की है। दो साल का बकाया बोनस दिया है।

श्री साव ने कहा कि, कांग्रेस ने बोरे बासी को लेकर सिर्फ दिखावा किया है। जबकि भाजपा काम करने पर भरोसा करती है। कांग्रेस ने लोगों को ठगने का काम किया है। छत्तीसगढ़ की सभ्यता और संस्कृति को संरक्षित करने का काम हमारी सरकार कर रही है।

कांग्रेस के लोग कांटे वाले चमच में बासी खाते थे। इन्होंने यहां की संस्कृति को दूषित करने का काम किया है। बोरे बासी हर छत्तीसगढ़िया के रोज की दिनचर्या में शामिल हैं। ये हमारी परंपरा है। उप-मुख्यमंत्री अरुण साव ने क्या कहा, लिंक पर क्लिक कर सुनिए….

https://twitter.com/Navpradesh/status/1785291402466738594

Related Articles

Back to top button