शहर

Raipur Police Strict Against knifemen : रायपुर पुलिस ने निकाला चाकुबाज और अड्डेबाजो पैदल जुलूस

रायपुर/नवप्रदेश। Raipur Police Strict Against knifemen : अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने और चाकुबाजो व अड्डेबाजो के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रायपुर पुलिस सख्त कार्रवाई कर रही है। SSP संतोष सिंह निर्देशन में जरायम पेशा लोगों के खिलाफ कड़ाई बरतने के निर्देश भी हैं। नतीजतन थाना पुरानी बस्ती पुलिस ने हत्या का प्रयास करने वाले चाकूबाजो को गिरफ्तार कर पैदल जुलुस निकाला गया है।

आरोपियों जगमोहन उर्फ जग्गू साहू पिता राम प्रसाद साहू उम्र 30 वर्ष निवासी भाटा गांव छिरापारा यादव पारा, जितेंद्र साहू उर्फ़ जरहा पिता रामाधार साहू उम्र 23 वर्ष निवासी भाठा गांव, पूनम साहू उर्फ़ लाला पिता रामाधार साहू उम्र 20 वर्ष निवासी भाठा गांव छिर्रा पारा थाना पुरानी बस्ती जिला रायपुर को पुलिस ने पकड़ा और इनका जिस इलाके में खौफ था वहां वहां पैदल जुलुस निकला गया। बता दें आरोपियों पर रंगदारी और चाकूबाजी कर एक को हत्या के प्रयास में पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

घटना का यह है किस्सा

प्रार्थी अर्जुन सिंह पिता प्रभु उम्र 22 वर्ष निवासी दर्री तालाब साइ मंदिर के सामने बीएसयूपी कॉलोनी भाटागांव थाना पुरानी बस्ती रायपुर में रिपोर्ट दर्ज कराया था कि प्रार्थी के भाई प्रिंस सिंह सुबह 6:30 बजे जिम जा रहा था। तभी तालाब दंतेश्वरी मंदिर के पास पहुंचे थे की वहां पर पहले से खड़े जग्गू, लाला ,जेटली ने उनपर हमला किया। बताते हैं कि प्रिंस के मामा के साथ पूर्व में लड़ाई झगड़ा था।

https://twitter.com/Navpradesh/status/1787127097560838591

पूर्व की रंजिश को लेकर पीड़ित प्रिंस को जान से मारने की नियत से एक राय होकर जग्गू ने अपने हाथ में रखे चाकू से प्रिंस के गले में वार किया था। जिससे प्रिंस वहीं पर गिर गया तब हत्या करने की नियत से जग्गू उर्फ जगमोहन साहू ने चाकू से कई बार वार किया जिसे प्रिंस के हाथ गले व अन्य कई जगह पर छोटे आई एवं जरहा,पूनम, जेटली, प्रिंस सिंह को गाली गलौज कर हाथ व लात से मारपीट कर घायल किये थे।

https://twitter.com/Navpradesh/status/1787127102409486729

Related Articles

Back to top button