छत्तीसगढ़

Pump Closed : छत्तीसगढ़ में आखिर क्यों बढ़ गया पेट्रोल डीजल का संकट, कई जिलों में पंपों पर लग गई लंबी लाइन

छत्तीसगढ़ के कई जिलों में गुरुवार सुबह से ही पेट्रोल पंपों पर अलग तरह का माहौल देखने (Pump Closed) को मिला। कहीं लोग घंटों लाइन में खड़े नजर आए तो कई जगहों पर नो पेट्रोल और नो डीजल के बोर्ड टंगे दिखाई दिए। राजधानी रायपुर समेत अलग अलग जिलों में लोग ईंधन की कमी को लेकर परेशान दिखे और कई वाहन चालक सुबह से पंपों के चक्कर काटते रहे।

हालात ऐसे बन गए कि जिन पेट्रोल पंपों में थोड़ा बहुत स्टॉक बचा हुआ है वहां भी सीमित मात्रा में ईंधन दिया जा रहा है। सप्लाई बाधित होने से अब ट्रांसपोर्ट कारोबार और रोजमर्रा की आवाजाही पर असर दिखने लगा है। कई जिलों में लोगों के बीच चिंता बढ़ती दिखाई दे रही है।

बिलासपुर में 13 पंप हुए ड्राई : Pump Closed

बिलासपुर जिले में स्थिति ज्यादा गंभीर बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक यहां 13 पेट्रोल पंपों में ईंधन पूरी तरह खत्म हो चुका है। कई पंपों पर नो पेट्रोल और नो डीजल के बोर्ड लगाए गए हैं। बाकी बचे पंपों पर सुबह से लंबी कतारें लगी हुई हैं और लोग घंटों इंतजार के बाद पेट्रोल भरवा पा रहे हैं।

दंतेवाड़ा में डीजल की भारी किल्लत

दंतेवाड़ा में डीजल संकट लगातार गहराता जा रहा है। ज्यादातर पेट्रोल पंपों में डीजल खत्म होने से कई जगह सन्नाटा पसरा हुआ दिखाई दिया। सबसे ज्यादा परेशानी ट्रांसपोर्टरों को हो रही है। मालवाहक वाहन खड़े होने की स्थिति बनने लगी है और सप्लाई प्रभावित होने से लोगों की चिंता बढ़ गई है।

महासमुंद में एक पंप पर उमड़ी भीड़

महासमुंद जिले में भी हालात चिंताजनक बने (Pump Closed) हुए हैं। शहर और आसपास के ज्यादातर पेट्रोल पंप ड्राई हो चुके हैं। सिर्फ मचेवा स्थित एक पंप में सीमित मात्रा में पेट्रोल और डीजल मिल रहा है। यहां सुबह से ही वाहनों की लंबी लाइन लगी रही और लोगों को घंटों इंतजार करना पड़ा।

लिमिट में दिया जा रहा ईंधन

स्टॉक कम होने की वजह से पंप संचालकों ने राशनिंग जैसी व्यवस्था शुरू कर दी है। कई जगह बाइक चालकों को सीमित मात्रा में पेट्रोल दिया जा रहा है। कार और बड़े वाहनों के लिए भी तय सीमा के भीतर ही ईंधन उपलब्ध कराया जा रहा है ताकि ज्यादा लोगों तक स्टॉक पहुंच सके।

सप्लाई बहाल होने का इंतजार

पंप संचालकों का कहना है कि सप्लाई प्रभावित होने के कारण यह स्थिति (Pump Closed ) बनी है। अगर जल्द टैंकर नहीं पहुंचे तो आने वाले दिनों में परेशानी और बढ़ सकती है। लोग अब जल्द सप्लाई सामान्य होने का इंतजार कर रहे हैं ताकि रोजमर्रा की दिक्कतें कम हो सकें।

Related Articles

Back to top button