छत्तीसगढ़

Arun Sao Statement Budget : हर वर्ग और हर क्षेत्र को साथ लेकर आगे बढ़ने का बजट – उप मुख्यमंत्री अरुण साव

बोले – नया बजट विकसित छत्तीसगढ़ के विजन को जमीन पर उतारने वाला निर्णायक कदम

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने वित्त वर्ष 2026-27 के लिए प्रस्तुत राज्य के बजट को छत्तीसगढ़ के विकास को नई गति देने वाला महत्वपूर्ण दस्तावेज (Arun Sao Statement Budget) बताया है। उन्होंने कहा कि वित्त मंत्री  ओ.पी. चौधरी द्वारा विधानसभा में प्रस्तुत यह बजट सरकार के उस संकल्प को मजबूती देता है,

https://www.youtube.com/watch?v=tiZ5l0LtPP8

जिसके तहत प्रदेश को विकसित और समृद्ध राज्य के रूप में स्थापित करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। उन्होंने विश्वास जताया कि यह बजट शहरों से लेकर गांवों तक विकास की नई संभावनाओं को साकार करेगा और हर वर्ग के लिए नए अवसर उपलब्ध कराएगा।

उप मुख्यमंत्री साव ने कहा कि बजट में समाज के सभी वर्गों को ध्यान में रखते हुए योजनाओं और प्रावधानों को शामिल (Arun Sao Statement Budget) किया गया है। प्रदेश के शहरी क्षेत्रों को आधुनिक और व्यवस्थित स्वरूप देने के लिए ‘मुख्यमंत्री आदर्श शहर समृद्धि योजना’ का प्रावधान किया गया है,

वहीं सड़क नेटवर्क को मजबूत करने के लिए ‘द्रुतगामी सड़क संपर्क योजना’ को भी शामिल किया गया है। इन योजनाओं के माध्यम से प्रदेश में कनेक्टिविटी बेहतर होगी और आर्थिक गतिविधियों को नई गति मिलेगी।

उन्होंने कहा कि यह बजट केवल अधोसंरचना निर्माण तक सीमित नहीं है, बल्कि युवाओं, किसानों, महिलाओं और व्यापारियों के लिए नए अवसर सृजित करने की व्यापक सोच (Arun Sao Statement Budget) को दर्शाता है। सरकार का उद्देश्य ऐसा विकास सुनिश्चित करना है,

जिससे प्रदेश के हर नागरिक को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिल सके। उन्होंने कहा कि विकसित छत्तीसगढ़ का निर्माण सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है और यह बजट उसी दिशा में एक ठोस और प्रभावी कदम साबित होगा।

https://www.youtube.com/watch?v=-QjzQ1iXkY4

उप मुख्यमंत्री साव ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को मजबूत आधार प्रदान करेगा और आने वाले वर्षों में छत्तीसगढ़ विकास और समृद्धि के नए आयाम स्थापित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेशवासियों की उम्मीदों पर खरा उतरते हुए विकास की गति को और तेज करने के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Back to top button