जॉब्स

Agniveer Recruitment 2026 : बस्तर के युवाओं के लिए सेना का रास्ता आसान, अग्निवीर भर्ती 2026 के साथ फ्री कोचिंग-ट्रेनिंग की पहल

संसाधनों की कमी के बीच बड़े सपने देखने वाले बस्तर के युवाओं के लिए इस बार सेना में जाने का रास्ता और आसान (Agniveer Recruitment 2026) हो गया है। भारतीय सेना की अग्निवीर भर्ती 2026 के साथ जिला प्रशासन ने भी युवाओं के सपनों को पंख देने के लिए खास पहल शुरू की है। अब तैयारी कर रहे युवाओं को न केवल भर्ती का मौका मिलेगा, बल्कि प्रशासन की ओर से मुफ्त कोचिंग और ट्रेनिंग भी दी जाएगी।

फ्री कोचिंग से लेकर फिजिकल ट्रेनिंग तक पूरी तैयारी

बस्तर जिला प्रशासन ने ज्ञानगुड़ी केंद्र के माध्यम से युवाओं के लिए एक समग्र तैयारी सिस्टम तैयार किया है।

इसके तहत-

निःशुल्क ऑनलाइन कोचिंग

व्हाट्सएप ग्रुप के जरिए स्टडी मटेरियल

नियमित फिजिकल ट्रेनिंग

जैसी सुविधाएं दी जा रही हैं, ताकि ग्रामीण और दूर-दराज के छात्र भी बराबरी से तैयारी कर सकें।

1 अप्रैल तक आवेदन, जून में होगी परीक्षा(Agniveer Recruitment 2026)

अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 13 फरवरी से शुरू हो चुकी है और 1 अप्रैल 2026 तक (Agniveer Recruitment 2026) चलेगी। भर्ती प्रक्रिया के पहले चरण में कंप्यूटर आधारित परीक्षा 1 से 15 जून 2026 के बीच आयोजित की जाएगी, जिसके बाद फिजिकल टेस्ट, मेडिकल जांच और दस्तावेज सत्यापन होगा।

कौन कर सकता है आवेदन, क्या है उम्र सीमा

इस भर्ती के लिए उम्मीदवारों की उम्र 17.5 से 22 वर्ष के बीच निर्धारित की गई है।

विशेष रूप से वे युवा पात्र हैं जिनका जन्म 1 जुलाई 2005 से 1 जुलाई 2009 के बीच हुआ है।

भर्ती में अग्निवीर जनरल ड्यूटी, टेक्निकल, क्लर्क और ट्रेड्समैन जैसे कई पद शामिल हैं।

डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़कर मिलेगी लगातार गाइडेंस

प्रशासन ने डिजिटल माध्यमों को भी इस पहल में शामिल किया है।

युवा व्हाट्सएप ग्रुप और गूगल फॉर्म के जरिए पंजीयन कर सकते हैं, जिसके बाद उन्हें नियमित रूप से अपडेट, नोट्स और गाइडेंस दिया जाएगा।

साथ ही अन्य प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे छात्रों के लिए भी क्रैश कोर्स की सुविधा दी जा रही है।

तकनीकी मदद के लिए हेल्पलाइन भी जारी

अगर किसी अभ्यर्थी को आवेदन या पंजीयन में दिक्कत (Agniveer Recruitment 2026) आती है, तो वह जिला रोजगार एवं स्व-रोजगार मार्गदर्शन केंद्र, आड़ावाल (जगदलपुर) से संपर्क कर सकता है। इसके अलावा हेल्पलाइन नंबर 0771-2965212 पर कॉल कर भी सहायता ली जा सकती है।

अब सपना नहीं, हकीकत बन सकता है वर्दी का लक्ष्य

बस्तर के युवाओं के लिए यह पहल केवल भर्ती नहीं, बल्कि एक अवसर है – जहां मेहनत के साथ सही मार्गदर्शन भी मिलेगा। अब संसाधनों की कमी बाधा नहीं बनेगी, क्योंकि प्रशासन खुद युवाओं के साथ खड़ा नजर आ रहा है।

Related Articles

Back to top button