राजनीति

Meeting Of Congress Manifesto Committee : मूणत क्यों बोले- कांग्रेस घोषणा पत्र…छग का शोषण पत्र है…

0 मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में महंगाई से राहत पर फोकस किया जाएगा

रायपुर/नवप्रदेश। Meeting Of Congress Manifesto Committee : कांग्रेस की घोषणा पत्र समिति की बैठक को लेकर पूर्व मंत्री राजेश मूणत ने तंज कसा है। उन्होंने कहा – कांग्रेस ने 2018 में जन घोषणा पत्र जारी किया, वह आज तक अधूरा है। कांग्रेस का घोषणा पत्र…छत्तीसगढ़ का शोषण पत्र है। बीजेपी का कहना है एक बार फिर कांग्रेस सरकार जनता को झुनझुना पकड़ाने की तैयारी कर रही है।

बीजेपी के मुताबिक राज्य सरकार ने कर्मचारी, किसान, नौजवान, और छत्तीसगढ़ की महिलाओं को ठगने का काम किया है। जनता इनके घोषणा पत्र को पहले से जान चुकी है। इधर राजीव भवन में मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में कांग्रेस घोषणापत्र समिति की बैठक में आगामी चुनाव को लेकर अहम चर्चा हुई, जिसमें कहा गया है कि कांग्रेस के घोषणापत्र में महंगाई से राहत पर फोकस किया जाएगा।

कम कीमत पर घरेलू गैस सिलेंडर देने की घोषणा की जाएगी। साथ ही बिजली बिल हाफ योजना को लेकर अहम फैसला लिया जाएगा।

कांग्रेस की नई सूची पर बीजेपी नेता राजेश मूणत ने कहा कि, कांग्रेस की सूची जारी होने के बाद गुटबाजी और असंतोष दिख रहा है। इसलिए कुछ दिन में सड़कों पर भी प्रदर्शन देखने मिलेगा। कांग्रेस में धीरे-धीरे घमासान मचेगा, वैसे भी कांग्रेस के राष्ट्रीय अधिवेशन में से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फोटो गायब था।

Related Articles

Back to top button