देश

BREAKING: LPG gas leak: मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एलपीजी गैस रिसाव, 58 मरीजों..

मुंबई। LPG gas leak: दक्षिण मुंबई के कस्तूरबा अस्पताल में एलपीजी रिसाव की सूचना मिली है। गैस रिसाव की सूचना मिलते ही दमकल की गाड़ी मौके पर पहुंची और 8 वाहनों को रवाना किया गया है। सुरक्षा कारणों से अस्पताल में कुल 58 मरीजों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है। जिनमें से 20 कोरोना के मरीज हैं।

कस्तूरबा अस्पताल चिंचपोकली क्षेत्र में आर्थर रोड के पास स्थित है। यहां एलपीजी गैस पाइपलाइन लीक हो गई। अस्पताल के कर्मचारियों ने सुबह 11.30 बजे के बीच गैस रिसाव देखा। जहां गैस का रिसाव हुआ था वहां अधिक मरीज नहीं थे।

इसलिए एक बड़ा हादसा होने से टल गया। इस बीच इस घटना की जानकारी मिलते ही मेयर किशोरी पेडनेकर मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे की मौजूदगी में ई-बसों को छोड़कर अस्पताल के लिए रवाना हो गईं।

एहतियात के तौर पर इलाके के निवासियों को भी अन्य जगहों पर जाने के लिए कहा गया है। एलपीजी रिसाव का कारण अभी भी स्पष्ट नहीं है। अस्पताल में एलपीजी लीक होने की सूचना मिलते ही इमारत के सभी मरीजों और कर्मचारियों को बाहर निकाल लिया गया।

Related Articles

Back to top button