CM Visit Preparation : मुख्यमंत्री आगमन की तैयारी का कलेक्टर ने लिया जायजा

दीनदयाल उपाध्याय भूमिहीन कृषि मजदूर कल्याण योजना अंतर्गत राज्य स्तरीय राशि अंतरण कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का 25 मार्च 2026 को बलौदाबाजार आगमन प्रस्तावित है। इसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा पंडित चक्रपाणी शुक्ल हाई स्कूल मैदान में व्यापक तैयारी की जा रही है। इसी कड़ी में कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने सोमवार को अधिकारियों के साथ कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया। यह पूरा आयोजन (CM Visit Preparation) प्रशासन के लिए प्राथमिकता बना हुआ है।
कलेक्टर ने मुख्य मंच, ग्रीन रूम, वीआईपी, मीडिया, हितग्राही सहित अन्य बैठक व्यवस्थाओं की बारीकी से जानकारी ली। उन्होंने विभागीय स्टॉल, हेल्थ कैम्प, वीआईपी एवं सामान्य प्रवेश द्वार, वाहन पार्किंग और कार्यक्रम स्थल तक पहुंचने वाले मार्गों का भी निरीक्षण किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि सभी व्यवस्थाएं सुचारू और व्यवस्थित रहें, ताकि कार्यक्रम (CM Visit Preparation) में किसी भी प्रकार की अव्यवस्था न हो।
निरीक्षण के दौरान पेयजल, बायोटॉयलेट, साफ-सफाई, फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस जैसी मूलभूत सुविधाओं को लेकर विशेष निर्देश दिए गए। कलेक्टर ने मुख्य मंच की साज-सज्जा और सुरक्षा व्यवस्था को भी प्राथमिकता देने के निर्देश दिए, ताकि कार्यक्रम (CM Visit Preparation) के दौरान सभी व्यवस्थाएं दुरुस्त रहें।
इसके पश्चात कलेक्टर ने डी.के. कॉलेज ग्राउंड में बनाए जा रहे हेलीपेड का भी निरीक्षण किया। उन्होंने हेलीपेड क्षेत्र में नियमित पानी का छिड़काव करने और कच्ची सड़कों पर मुरुम डालने के निर्देश दिए, ताकि मुख्यमंत्री के आगमन (CM Visit Preparation) के दौरान किसी भी प्रकार की परेशानी न हो।
इस दौरान सीईओ जिला पंचायत दिव्या अग्रवाल, अपर कलेक्टर अभिषेक गुप्ता, एसडीएम प्रकाश कोरी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे। प्रशासनिक अमला कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए पूरी तरह सक्रिय नजर आया और तैयारियों (CM Visit Preparation) को अंतिम रूप देने में जुटा हुआ है।



