Tableau Of CG On Republic Day : राजपथ में जलवा बिखेरेगी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार

Tableau Of CG On Republic Day : राजपथ में जलवा बिखेरेगी बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार

जनसंसद मुरिया दरबार’

जनसंसद मुरिया दरबार’

रायपुर/नवप्रदेश। Tableau Of CG On Republic Day : इस बार दिल्ली राजपथ परेड में गणतंत्र दिवस के मौके पर छत्तीसगढ़ की झांकी जलवा बिखेरेगी। भारत सरकार की थीम ‘भारत लोकतंत्र की जननी’ पर आधारित है। जिसमें ‘बस्तर की आदिम जनसंसद मुरिया दरबार’ को दिखाया जाएगा।

झांकी में जनजातीय समाज में आदि-काल से उपस्थित लोकतांत्रिक चेतना और परंपराओं को दर्शाया जायेगा, जो आजादी के 75 साल बाद भी राज्य के बस्तर संभाग में जीवंत है।

5 राउंड की कठिन प्रक्रिया के बाद जनसंपर्क विभाग सफल

छत्तीसगढ़ की झांकी की थीम और डिज़ाइन स्थानीय स्तर पर वृहद अन्वेषण और वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में तैयार किया गया है। इस विषयवस्तु पर आधारित झांकी को पाँच राउंड की कठिन प्रक्रिया के बाद अंतिम स्वीकृति मिली है।

रक्षा मंत्रालय के विशेषज्ञ समिति के सामने थीम व डिज़ाइन के चयन के बाद झांकी का थ्रीडी मॉडल प्रस्तुत किया गया। अंत में म्यूजिक चयन के साथ ही झांकी को अंतिम स्वीकृति मिली। झांकी की थीम व डिज़ाइन ने चयनकर्ताओं को खासा आकर्षित किया है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *