
Shaskiya Mata Shabari Naveen Kanya Snatakottar Mahavidyalaya द्वारा 6 मार्च से 12 मार्च 2026 तक एक सप्ताह का फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम (FDP) आयोजित (Mata Shabri Girls College) किया जा रहा है। यह कार्यक्रम “Gender Inclusion and Equity Initiative” विषय पर हाइब्रिड मोड (ऑनलाइन और ऑफलाइन) में प्रतिदिन दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक आयोजित होगा।
यह कार्यक्रम महाविद्यालय के आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ (IQAC) और आंतरिक शिकायत समिति (ICC) के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित किया जा रहा है, जबकि इसे Rashtriya Uchchatar Shiksha Abhiyan द्वारा प्रायोजित किया गया है।
कार्यक्रम का संचालन
कार्यक्रम की संरक्षक महाविद्यालय की प्राचार्य डॉ. नंदिनी तिवारी हैं।
संयोजक: डॉ. दीपक कुमार शुक्ला
सह-संयोजक: डॉ. राजकुमार पटेल, डॉ. सुरेश के. पटेल
सलाहकार समिति में डॉ. आरती सिंह ठाकुर, डॉ. अर्चना शुक्ला, डॉ. इसाबेला लकड़ा और डॉ. शशिकला सिन्हा शामिल हैं। आयोजन सचिव के रूप में डॉ. शोभा महीश्वर और डॉ. दीपिका महोबिया अपनी सेवाएँ दे रही हैं।
विशेषज्ञ देंगे व्याख्यान
कार्यक्रम में देश के कई प्रतिष्ठित शिक्षाविदों, सामाजिक कार्यकर्ताओं और प्रशासनिक अधिकारियों को आमंत्रित किया (Mata Shabri Girls College) गया है। मुख्य वक्ताओं में
डॉ. उषाकिरण अग्रवाल (प्राचार्य, Government Govindram Sadhani College)
डॉ. आरती सिंह ठाकुर (प्रोफेसर, अंग्रेज़ी विभाग)
इसके अलावा विभिन्न सत्रों में कई विशेषज्ञ संसाधन व्यक्तियों के रूप में अपने विचार साझा करेंगे।
जेंडर समानता पर रहेगा फोकस
महाविद्यालय प्रशासन के अनुसार इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थानों में जेंडर समानता, संवेदनशीलता और समावेशी शैक्षणिक वातावरण को मजबूत करना है। इसके माध्यम से शिक्षकों को समावेशी शिक्षण पद्धतियों, संवैधानिक मूल्यों और लैंगिक न्याय से जुड़ी नीतियों की गहन समझ दी जाएगी।
निःशुल्क रहेगा पंजीयन
इस कार्यक्रम में भाग लेने के लिए पंजीयन पूरी तरह निःशुल्क रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी ऑनलाइन लिंक या क्यूआर कोड के माध्यम से पंजीकरण कर सकते हैं।
महाविद्यालय परिवार ने प्रदेश के शिक्षकों, शोधार्थियों और शिक्षा क्षेत्र से जुड़े लोगों से इस कार्यक्रम में सक्रिय भागीदारी की अपील (Mata Shabri Girls College) की है, ताकि समावेशी और न्यायसंगत शिक्षा व्यवस्था को मजबूत किया जा सके।



