Suicide : कलेक्टर बंगले में युवक ने लगाई फांसी

Suicide : कलेक्टर बंगले में युवक ने लगाई फांसी

Suicide,

रायगढ़, नवप्रदेश। रायगढ़ कलेक्टर के बंगले में गुरुवार सुबह एक युवक का शव फांसी (Suicide) पर लटके मिलने का मामला सामने आया है। सुबह जब नगर सैनिक गश्त पर निकले तो उन्हें युवक की खुदकुशी का पता चला।

शव परिसर में ही पीछे लगे पेड़ से लटक (Suicide) रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कॉलेज की मोर्चरी में रखवा दिया है। मामला कोतवाली थाना क्षेत्र का है।

जानकारी के मुताबिक, कलेक्टर भीम सिंह के बंगले में रोज की तरह गुरुवार सुबह नगर सैनिकों की टुकड़ी ड्यूटी (Suicide) पर थी। सुरक्षा और अन्य व्यवस्था का जायजा लेने के लिए नगर सैनिक कलेक्ट्रेट परिसर के पीछे पहुंचे तो देखा कि एक युवक का शव पेड़ से फांसी पर लटका हुआ था।

इस पर नगर सैनिकों ने इसकी सूचना मुख्य सुरक्षा अधिकारी और कलेक्टर को दी। वहां से कोतवाली पुलिस को बताया गया तो वह भी फौरन मौके पर पहुंच गई।

शव को पेड़ से नीचे उतरवाया गया। इसके बाद आसपास के लोगों से युवक की शिनाख्तगी का प्रयास किया गया, पर पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने युवक की शिनाख्ती के लिए उसकी फोटो जिले के सभी थानों में सर्कुलेट की है। पुलिस का कहना है कि एक बार पहचान हो जाए तो मौत का कारण भी पता चलेगा।

सुरक्षा की पोल खुली-

पुलिस को अंदेशा है कि युवक के खुदकुशी की होगी। वही दूसरी ओर जिले में सबसे सुरक्षित माने जाने वाले एक कलेक्टर बंगले के परिसर में इस तरह युवक का घुसकर जान देना सुरक्षा की पोल भी खोलता है।

आशंका जताई जा रही है कि रात में युवक कलेक्टर बंगले के परिसर में पीछे सुनसान इलाके से बाउंड्रीवाल कूदकर आया होगा और फिर पेड़ से फांसी लगा ली होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *