राजनीति

Sharad Pawar : अचानक एकनाथ शिंदे के कक्ष में पहुंचे शरद पवार, मुलाकात के बाद तेज हुईं नई राजनीतिक चर्चाएं

महाराष्ट्र की राजनीति में एक मुलाकात ने फिर हलचल बढ़ा (Sharad Pawar) दी है। लंबे समय बाद विधानसभा पहुंचे शरद पवार सीधे उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कक्ष में पहुंचे तो राजनीतिक गलियारों में तरह तरह की अटकलें शुरू हो गईं। इस मुलाकात को लेकर कई तरह के कयास लगाए जाने लगे हैं।

हालांकि इस अप्रत्याशित मुलाकात के बीच आधिकारिक तौर पर इसे सामान्य शिष्टाचार भेंट बताया गया है। फिर भी राज्य की मौजूदा राजनीतिक परिस्थितियों को देखते हुए इस घटनाक्रम पर सभी की नजर बनी हुई है।

विधानसभा में हुई दोनों नेताओं की मुलाकात Sharad Pawar

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी शरद पवार गुट के प्रमुख शरद पवार विधानसभा परिसर में उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के कार्यालय पहुंचे। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच मुलाकात हुई। शिंदे ने शॉल और गुलदस्ता भेंट कर उनका स्वागत किया। बैठक के दौरान एनसीपी शरद गुट के कुछ विधायक भी वहां मौजूद रहे।

क्यों पहुंचे थे शरद पवार

जानकारी के अनुसार शरद पवार महाराष्ट्र कर्नाटक सीमा विवाद से जुड़ी उच्च स्तरीय समिति की बैठक में शामिल होने विधानसभा पहुंचे थे। बैठक समाप्त होने के बाद उन्होंने एकनाथ शिंदे के कार्यालय में मुलाकात की। शिंदे के कार्यालय की ओर से इसे सौहार्दपूर्ण शिष्टाचार भेंट बताया गया है और कहा गया कि राज्यहित के मुद्दों पर संवाद जारी रहना चाहिए।

मुलाकात के बाद बढ़ीं राजनीतिक अटकलें

यह मुलाकात ऐसे समय हुई है जब महाराष्ट्र की राजनीति में एनसीपी शरद गुट के भविष्य और संभावित राजनीतिक समीकरणों को लेकर पहले से ही चर्चाएं (Sharad Pawar) चल रही हैं। इसी कारण दोनों नेताओं की मुलाकात के बाद नई अटकलों ने जोर पकड़ लिया। हालांकि अब तक किसी भी पक्ष ने किसी नए राजनीतिक समझौते या गठबंधन की पुष्टि नहीं की है।

मुख्यमंत्री ने भी विधानसभा में दिया सख्त संदेश

इसी दौरान विधानसभा में एक अन्य चर्चा के दौरान मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने सोशल मीडिया पर भ्रामक और अपमानजनक टिप्पणियां करने वालों को चेतावनी दी। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र के सम्मान के साथ गलत तरीके से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button