देशबिजनेस

Sensex Fell 906 Points & Closed At 72761 : स्मॉलकैप इंडेक्स 2189 अंक टूटा, निवेशकों के रु 13 लाख करोड़ डूबे

नवप्रदेश डेस्क। Sensex Fell 906 Points & Closed At 72761 : शेयर बाजार में 13 मार्च को बड़ी गिरावट देखने को मिली। स्मॉलकैप इंडेक्स 2,189 अंक टूटा, निवेशकों के रु 13 लाख करोड़ डूब गए। सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 23 में गिरावट रही।

सेंसेक्स 906 अंक की गिरावट के साथ 72,761 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी में भी 338 अंक की गिरावट रही। ये 21,997 के स्तर पर बंद हुआ।

स्मॉलकैप और मिडकैप इंडेक्स में भी आज गिरावट देखी गई है। स्मॉलकैप इंडेक्स 2,189 अंक (5.11%) गिरकर 40,641 के स्तर पर बंद हुआ। वहीं मिडकैप इंडैक्स में 1,646 अंक (4.20%) की गिरावट रही। ये 37,591 के स्तर पर बंद हुआ।

मार्केट गिरने के 3 कारण

0 IIP यानी इंडस्ट्रियल प्रोडक्शन के आंकड़े मार्केट की उम्मीद से कमजोर रहे हैं।

0 2023-24 का आखिरी महीना होने के कारण निवेशक मुनाफा वसूली कर रहे हैं।

0 कंपनियों के वैल्यूऐशन काफी ज्यादा हो गए हैं, इससे निवेशक थोड़े चिंतित हैं।

निवेशकों के रु 13 लाख करोड़ डूबे

BSE पर लिस्टेड कंपनियों का मार्केट कैप कल यानी मंगलवार को 385 लाख करोड़ रुपए था, जो अब आज घटकर 372 लाख करोड़ रहा गया है। यानी मार्केट कैप में रु.13 लाख करोड़ की गिरावट आई है।

Related Articles

Back to top button