छत्तीसगढ़

Education And Innovation CG  : ‘ज्ञान, गति और संकल्प’ से विकास की नई दिशा तय करेगा बजट: उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा

बोले – शिक्षा, नवाचार, ग्रामीण विकास और सुरक्षा के संतुलन से मजबूत होगा विकसित छत्तीसगढ़

उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा ने वित्त वर्ष 2026-27 के बजट को छत्तीसगढ़ के उज्ज्वल और आत्मनिर्भर भविष्य की दिशा में दूरदर्शी और संतुलित (Education And Innovation CG ) कदम बताया है। उन्होंने कहा कि यह बजट केवल वित्तीय प्रावधानों का दस्तावेज नहीं, बल्कि ‘ज्ञान’ और ‘गति’ के संकल्प के साथ विकसित छत्तीसगढ़ की व्यापक कार्ययोजना है।

इस बजट में शिक्षा, अधोसंरचना, रोजगार, नवाचार और सामाजिक सुरक्षा जैसे क्षेत्रों को प्राथमिकता देते हुए प्रदेश के समग्र विकास का मजबूत आधार तैयार किया गया है।

https://www.youtube.com/watch?v=tiZ5l0LtPP8

उन्होंने बताया कि पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के लिए 16 हजार 5 करोड़ रुपये से अधिक और गृह विभाग के लिए 8,380 करोड़ रुपये का प्रावधान सरकार की विकास और सुरक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

प्रधानमंत्री आवास योजना और विकसित भारत जी राम जी योजना के लिए 4-4 हजार करोड़ रुपये का प्रावधान कर आवासहीन परिवारों को सम्मानजनक जीवन देने की दिशा में ठोस (Education And Innovation CG) पहल की गई है। इससे ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में जीवन स्तर में सुधार आएगा और सामाजिक सुरक्षा को मजबूती मिलेगी।

उपमुख्यमंत्री शर्मा ने कहा कि बस्तर जैसे क्षेत्रों में अब विकास की नई संभावनाएं साकार होंगी। बस्तर फाइटरों की भर्ती से स्थानीय युवाओं को रोजगार मिलेगा, वहीं अबूझमाड़ और जगरगुंडा में प्रस्तावित एजुकेशन सिटी शिक्षा के क्षेत्र में नए अवसर प्रदान करेगी। प्रधानमंत्री जनमन योजना और धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान के माध्यम से आदिवासी क्षेत्रों में सड़क, आवास और बुनियादी सुविधाओं का विस्तार किया जाएगा, जिससे इन क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा।

युवाओं के कौशल विकास और प्रतिस्पर्धी परीक्षाओं की तैयारी को बढ़ावा देने के लिए सीजी एसीई योजना के तहत 33 करोड़ रुपये का प्रावधान किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न शहरों में नए तकनीकी संस्थानों, इनोवेशन केंद्रों और सेंटर ऑफ एक्सीलेंस की स्थापना से तकनीकी शिक्षा और नवाचार को नई दिशा मिलेगी। मुख्यमंत्री एआई मिशन और स्टार्ट-अप एवं निपुण मिशन के माध्यम से युवाओं को तकनीकी कौशल और उद्यमिता के क्षेत्र में आगे बढ़ने के अवसर मिलेंगे।

ग्रामीण और शहरी कनेक्टिविटी को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना और मुख्यमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत सड़कों और पुलों के निर्माण के लिए बड़े प्रावधान (Education And Innovation CG ) किए गए हैं।

वहीं साइबर थानों की स्थापना, नए पुलिस थानों का गठन और आधुनिक अपराध जांच सुविधाओं के लिए बजट प्रावधान से कानून व्यवस्था को और मजबूत किया जाएगा। वरिष्ठ नागरिकों के लिए जिला मुख्यालयों में ‘सियान गुड़ी’ केंद्रों का विकास सामाजिक संवेदनशीलता का महत्वपूर्ण उदाहरण है।

https://www.youtube.com/watch?v=-QjzQ1iXkY4

उपमुख्यमंत्री  विजय शर्मा ने विश्वास व्यक्त किया कि यह बजट प्रदेश की अर्थव्यवस्था को नई गति देगा, युवाओं के लिए अवसरों का विस्तार करेगा और छत्तीसगढ़ को विकसित राज्य बनाने की दिशा में ठोस परिणाम सुनिश्चित करेगा। उन्होंने कहा कि सरकार प्रदेश के संतुलित और समावेशी विकास के लिए प्रतिबद्ध है और यह बजट उसी दिशा में एक निर्णायक कदम है।

Related Articles

Back to top button