Rashifal : सिंह, धनु और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ,जानिए अन्य राशियों का हाल

Rashifal : सिंह, धनु और मकर राशि वालों के लिए आज का दिन शुभ,जानिए अन्य राशियों का हाल

Rashifal, Aries people will get, benefit in business today, in love affair with Virgo,

rashifal

रायपुर/नवप्रदेश। Rashifal : गुरुवार, 23 सितंबर को आश्विन मास के कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि है। आज चंद्रमा प्रातः 6:42 बजे मीन राशि से निकलकर मंगल ग्रह की राशि मेष राशि में गतिशील होगा। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार द्वादश भाव का चंद्रमा बेहद ही फायदेमंद होता है। आभूषण, तांबा, प्रॉपर्टी, भूमि, और मेडिकल से जुड़े लोगों के लिए यह चंद्रमा विशेष लाभदायक है। इसका असर सभी राशियों पर देखने को मिलेगा।

मेष राशि (Rashifal) :- आज किसी जिम्मेदारी को पूरा करने में आलस्य न करें। संबंधियों का आगमन हो सकता है। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। खर्च अधिक होगा। आफिस में शुभ सूचना मिलेगी। लंबी यात्रा पर जा सकते हैं। कारोबारियों को लाभ होगा। संतान पक्ष की दिक्कत दूर होगी। सामाजिक रूप से आपकी सराहना होगी। धर्म-कर्म से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। खानपान का ध्यान रखें। जीवनसाथी से मतभेद हो सकते हैं।

वृष राशि :- आज का दिन आपके लिए मध्यम रूप से फलदायक रहेगा। जीविका के क्षेत्र में कार्यरत लोगों को आज कुछ नए लोगों के संपर्को से लाभ होगा, जिससे उनको रोजगार मिलेगा। परिवार में आज कुछ तनाव की स्थिति बन सकती है, लेकिन आपको उससे बचने की कोशिश करनी होगी, नहीं तो आपके स्वास्थ्य पर प्रभाव पड़ेगा। जीवनसाथी की कठोर वाणी से आज आपके संबंधों में दरार पड़ सकती है। सायंकाल के समय में आप किसी धार्मिक आयोजन में सम्मिलित हो सकते हैं। आपको अपनी आय को ध्यान में रखकर भी व्यय करना होगा।

मिथुन राशि :- आज का दिन आपके लिए मिलाजुला रहेगा। आज समाज में अच्छी छवि बनाने से सामाजिक दायरा भी बढ़ेगा, जिससे आपके कुछ नए मित्र भी बनेंगे। आज आप सामाजिक कार्यक्रम में धन खर्च कर सकते हैं। आपको अपने धन को फिलहाल जहां पर है, वहीं पर रहने दे, कहीं और निवेश न करें। विद्यार्थियों को नया ज्ञान तथा अनुभव प्राप्त होगा। यदि आपकी माताजी को कोई रोग परेशान कर रहा था, तो उसमें आज सुधार होगा, लेकिन व्यापार ने आज आपको आंशिक धन लाभ प्राप्त होगा।

कर्क राशि :- आज का दिन परोपकार के कार्य में व्यतीत होगा। यदि आपके कुछ कार्य लंबे समय से लटके हुए हैं, तो आज आप उसे पूरा करने के लिए अपने भाई से मदद ले सकते हैं। विवाह योग्य जातकों के लिए उत्तम विवाह के प्रस्ताव आएंगे, जिन्हें परिवार के सदस्यों द्वारा मंजूरी दी जा सकती हैं। आप अपने व्यापार के लिए किसी छोटी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं, जो आपके लिए लाभदायक रहेगी। यदि संतान के व्यापार में निवेश करने की सोच रहे हैं,तो उसके लिए दिन उत्तम रहेगा।

सिंह राशि :- आज आपका दिन शानदार रहेगा। दफ्तर में आपकी सराहना होगी। आपके विरोधी शांत रहेंगे। रिश्तेदारों से शुभ सूचना मिलेगी। मित्रों के यहां जाना हो सकता है। धार्मिक आयोजनों में शामिल होंगे। आध्यात्मिकता की ओर रूझान बढ़ेगा। मंदिर दर्शन के लिए जा सकते हैं। जीवनसाथी के विचारों पर ध्यान दें। काम पूरे होंगे। छात्र खुश रहेंगे। किसी काम को पूरा करने में ढिलाई न करें।

कन्या राशि :- व्यापार में अचानक धन लाभ का अवसर प्राप्त होगा। ऑफिस के कुछ सहकर्मी आपके काम में सहायता करेंगे। किसी ऐसे व्यक्ति से मुलाकात होगी, जो आने वाले दिनों में आपकी मदद करेगा। बिजनेस में आप जो भी काम हाथ में लेंगे, उसे पूरा करने में सफलता मिलेगी। पारिवारिक रिश्तों के बीच आप सामंजस्य बनाने में सफल रहेंगे।

तुला राशि :- आज नई योजना बना सकते हैं। भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य को लेकर परेशान हो सकते हैं। पुराने दोस्तों से मुलाकात होगी। आमदनी बढ़ेगी। कर्ज की रकम वापस मिलेगी। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा। दिनभर व्यस्त रहेंगे। रोजगार से जुड़े कार्य सफल रहेंगे। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। अचल संपत्ति खरीदने की योजना बना सकते हैं। कारोबार में उन्नति होगी।

वृश्चिक राशि (Rashifal) :- आज अप्रिय सूचना मिल सकती है। किसी की बातों में आकर अपने लोगों पर शक न करें। व्यवसायी आज बेहद व्यस्त रहेंगे। सेहत में उतार-चढ़ाव बना रहेगा। आर्थिक लाभ होगा। आपको बेहद सावधान रहना होगा। वाहन आदि चलाते समय चोट लगने की आशंका है। आज का दिन कुछ दिक्कत हो सकता है। जोखिम वाले कार्यों के दौरान सावधानी रखें।

धनु राशि :- आपका ध्यान धार्मिक कार्यों में लगा रहेगा। आपको अचानक खुशखबरी मिलेगी। आप कुछ घरेलू सामान खरीदने का मन बनायेंगे माता-पिता अपने बच्चों की पढ़ाई में उनकी सहायता करेंगे। आप कोई नया काम करने की सोचेंगे। लवमेट्स के लिए दिन अच्छा रहने वाला है। घरेलू सौहार्द में बढ़ोतरी होगी। वैवाहिक जीवन में नयी-नयी खुशियां आयेंगी।

मकर राशि :- आपको व्यापार में किसी बड़ी कंपनी से डील करने का ऑफर मिलेगा। इस राशि के संगीत से जुड़े लोगों को कोई बड़ा ऑफर मिलने का योग बन रहा है। आप अपने रिश्तों को मजबूत बनाने की कोशिश करेंगे। सभी कार्यों में माता-पिता का पूरा सहयोग मिलेगा। विद्यार्थी किसी नये कोर्स में दाखिला लेने का विचार बनायेंगे।

कुंभ राशि :- आपकी नये कार्यों में रूचि बढ़ेगी। आपका आर्थिक पक्ष पहले की अपेक्षा मजबूत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा बना रहेगा। शाम के समय बच्चों के साथ घर पर कोई गेम खेलेंगे। आपको धन लाभ के बड़े अवसर मिलेंगे। दिन व्यावसायिक प्रगति के लिए अनुकूल है। दाम्पत्य जीवन में चल रहा मन मुटाव समाप्त हो जायेगा।

मीन राशि :- किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। इस राशि के स्टूडेंट्स अपनी पढ़ाई-लिखाई में थोड़ा बदलाव करने की सोचेंगे। ऑफिस का माहौल थोड़ा अलग होने के कारण आपको कार्यों को पूरा करने में वक्त लगेगा। आपको अपने खान-पान में थोड़ी सावधानी रखने की जरूरत है। इस राशि के छोटे बच्चों को पिता से कोई अच्छा-सा गिफ्ट मिलेगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *